फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   होली के लिए बाजारों में मची धूम

होली के लिए बाजारों में मची धूम

Wed, 20 Mar 2019 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
होली के लिए बाजारों में मची धूम
मिर्जापुर। होली पर्व के लिए इस समय बाजार एकदम से सज गए हैं। कपड़े की दुकान हो या फिर जूतों की दुकान हो या फिर रंगों की दुकान हो। सभी इस समय एकदम भीड़ से भरे हुए हैं। बाजारों में खरीदारों की भीड़ एकदम से छा गई है।
विज्ञापन

रंगों के पर्व होली में अब मात्र एक ही दिन शेष है। लोग सपरिवार खरीदारी के लिए निकल पड़े हैं। दोपहर से लेकर 10 बजे रात तक बाजार गुलजार हो रहे हैं। मंगलवार को दोपहर तीन बजे के बाद अधिकांश लोग बच्चों के साथ बाजार करने निकल पड़े। कपड़ों के लिए रेेडीमेड कपड़ों की दुकान ही दिखाई दी। माल जैसे बाजारों में अधिक भीड़ रही। बालिकाओं ने जींस टाप तो लड़कों ने डिजाइनर कुर्ता पाजामा पसंद किया। नगर के सड़क की पटरियों पर जूते और जूतियों की दुकानें सजी हुई हैं। इस समय कामदानी जूतियां बहुत पसंद की जा रही हैं। जरीदार जूतियां पांच सौ से लेकर एक हजार रुपये तक में मिल रही हैं। चमक दमक वाली जूतियां भी बाजार में छाई हुई हैं। इसी प्रकार रंगों में पीले व लाल रंग के गुलाल अधिक पसंद किए जा रहे हैं। इसके साथ ही मोदी मास्क व परंपरागत प्रेशर वाली पिचकारी भी छाई हुई है। विभिन्न प्रकार की झालर वाली टोपियां और कपड़े वाली टोपियां भी लोग खरीद रहे हैं।
विज्ञापन


खोआ मंडी में लगी रही कतारें
नगर के मुकेरी बाजार स्थित खोआ मंडी में खरीदारों की कतारें लगी रही। तीन सौ से साढ़े तीन सौ रुपये तक खोआ बेचा गया। सफेद खोए की अधिक मांग रही। यह गुझिया और गुलाब जामुन दोनों में समान रूप से प्रयोग किया जाता है। इसी प्रकार बहुत से लोगों ने ठंडई और बनी बनाई ठंडई की भी खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed