{"_id":"5c5739abbdec220c0c3217d9","slug":"31549220267-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव के अधिकारों की रक्षा करना ही संगठन का परम ध्येय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानव के अधिकारों की रक्षा करना ही संगठन का परम ध्येय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का अपने संगठन के माध्यम से गांव स्तर पर प्रचार व प्रसार करेगा। जिससे समाज के निचले स्तर तक सरकार की योजनाए आसानी से पहुंच सके। यह निर्णय लेते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने कहा जिले में चार फरवरी से 25 मार्च तक चलाया जाएगा।
नगर के पदारथ लाल की गली स्थित रविवार को आयोजित कार्यशाला में सोनभद्र, भदोही और मिर्जापुर जिला इकाई की संगठनात्मक समीक्षा की गई। मिर्जापुर के जिला प्रभारी अखिलेश तिवारी को पद से हटाकर अग्रिम आदेश तक सुजीत कुमार वर्मा को नया जिला प्रभारी नियुक्त किया गया। साथ ही जिला सचिव राज कुमार साहू को नियुक्त किया गया। इसी तरह मिर्जापुर जिला इकाई के सात पदाधिकारियों को जहां पद से हटाया गया वहीं दर्जन भर पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। बैठक को संबोधित करते राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने कहा समाज में हो रहे अन्याय, अत्याचार व उत्पीड़न के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण संघर्ष करने के लिए कटिबद्घ है। उन्होंने कहा कि मानव के अधिकारों की रक्षा करना ही संगठन का परम ध्येय है। बैठक को राष्ट्रीय सचिव डॉ. हारुन रशीद, प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल खालिक खान ने संबोधित किया। संचालन जिलाध्यक्ष हैदर अब्बास ने किया। इस मौके पर राजीव यादव, शेर अली, हर्ष कुमार, प्रदुम जायसवाल, रबी जानखरे, जियाउद्दीन अंसारी, सुजीत वर्मा, हुसैन अंसारी, राजीव यादव, शिवम गुप्ता, मो. कैश, अमीन, विजयधर पाल, मो. हुसैन, आनंद तिवारी, अशना अंसारी, शिवनारायण तिवारी आदि मौजूद रहे।