{"_id":"5ba13bf8867a557ed20b1dbc","slug":"31537293304-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछुआरे की जाल में फंसा डूबा हुआ दशनार्थी राजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मछुआरे की जाल में फंसा डूबा हुआ दशनार्थी राजा
Updated Tue, 18 Sep 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विन्घ्याचल। चील्ह थाना क्षेत्र के हरसिंगपुर गंगा घाट पर सोमवार को स्नान के दौरान डूबे दूसरे युवक का भी शव मंगलवार की सुबह निकाल लिया गया। मछुआरे जाल डालकर युवक की तलाश कर रहे थे कि उसी दौरान राजा का शव जाल में फंस गया। इसकी जानकारी होने पर मछुआरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
बिहार निवासी राजा अपने 18 साथियों के साथ अष्टभुजा में आयोजित देवी जागरण में हिस्सा लेने आया था। वह अपने साथियों के साथ सोमवार को हरसिंगपुर घाट पर गंगा में स्नान कर रहा था। इसी दौरान राजा समेत पांच युवक डूब गए थे। इनमें से रवि, टिंकू समेत तीन युवकों को बचा लिया गया था। बिट्टू का शव सोमवार को ही मिल गया था जबकि राजा की तलाश चल रही थी। मंगलवार की सुबह आठ बजे घटना स्थल पर ही कुछ मछुआरे मछली मारने के लिए जाल पानी में डाले थे। कुछ देर बाद जाल बाहर निकालने लगे तो राजा का शव उसमें फंस गया। जाल वजनी होने पर मछुवारे हैरान हो गए। समझा की कोई बड़ी मछली फंसी है या फिर उसमें मगरमच्छ फंस गया है। जैसे ही जाल बाहर निकाला उसमें युवक का शव फंसा देखकर हैरान हो गए। घटना की जानकारी होने पर कारण तत्काल आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी होते ही उसके माता-पिता भी रोते-बिलखते पहुंच गए।