{"_id":"5b5e0e574f1c1bac7d8b556c","slug":"31532890711-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां भंडारी देवी के दर्शन को उमड़े भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां भंडारी देवी के दर्शन को उमड़े भक्त
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
अहरौरा। सावन के पहले रविवार को खासडीह की पहाड़ी पर स्थित मां भंडारी देवी के दर्शन पूजन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। महिलाओं ने नारियल-चुनरी के साथ हलवा पूड़ी का भोग लगाया।
मां भंडारी का भव्य शृंगार रविवार को किया गया। सुबह से ही पैदल पहाड़ियों की शिखर पर चढ़ कर श्रद्धालु मां के दरबार में पहुंचे। श्रद्धालु जयकारा लगाते जा रहे थे। हजारों श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से चार सीसीटीवी कैमरों से निगहबानी की जा रही है। वहीं पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। भारी भीड़ को देखते हुये चित्त विश्राम तिराहे से बस स्टैंड तक आने वाले सभी बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। अहरौरा से होकर चकिया की ओर जाने वाले बड़े वाहनों को भी रोक दिया गया है, उन्हें अब नारायनपुर से घूम कर जाने में 20 किलोमीटर लंबा चक्कर काटना पड़ रहा है ।