फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   निलंबन व नोटिस की कार्रवाई से लेखपालों में काफी रोष

निलंबन व नोटिस की कार्रवाई से लेखपालों में काफी रोष

Tue, 17 Jul 2018 11:12 PM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
निलंबन व नोटिस की कार्रवाई से लेखपालों में काफी रोष
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के तत्वावधान में लेखपालों का धरना प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। जिला प्रशासन की ओर से लेखपालों के निलंबन की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए आंदोलित लेखपालों ने चेतावनी दी कि जबतक उनकी मांगें पूरी नहीं की जाती हैं तबतक उनका आंदोलन चलता रहेगा।
विज्ञापन

धरना सभा में जिला संयोजक धीरज किशोर सिंह ने कहा कि राजस्व विभाग में लेखपाल का पद महत्वपूर्ण है। उनसे विभागीय कार्यों के अतिरिक्त लगभग 50 विभागों के कार्यों में सहयोग लिया जाता है। उत्तराखंड के समान तथा प्रारंभिक ग्रेड पे 2800 किया जाए। लेखपाल वेतन उच्चीकरण, वेतन विसंगति, पेंशन विसंगति, भत्तों में वृद्धि के साथ राजस्व उप निरीक्षक सेवा नियमावली 2017 को पारित कराई जाए। साथ ही लैपटॉप और स्मार्ट फोन दिया जाए। कहा कि ई डिस्ट्रिक्ट, ई गर्वर्नेंस, डिजिटल इंडिया को क्रियान्वित कराने के लिए खतौनी, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, नक्शा आदि सभी कार्य कंप्यूटरीकृत और ऑनलाइन कर दिए गए है। ऐसे में लेखपालों को लैपटॉप और स्मार्टफोन उलब्ध कराया जाए। इस दौरान लल्लू तिवारी, वीवी पांडेय, राम आसरे, तेज प्रताप सिंह, सुरेंद्र कुमार, ईशनारायण तिवारी, विजयशंकर यादव, संजय सिंह, ओम प्रकाश उपाध्याय, कृपाशंकर श्रीराम कैथवास, जगदीश सिंह, उत्तम कुमार,बेनु यादव, नम्रता सिंह, शशि मिश्रा, अंगद सिंह यादव, दिनेश पांडेय, मंगला प्रसाद दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed