{"_id":"5a3ab1584f1c1b3c3d8bf019","slug":"31513795928-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक नृत्य में मिर्जापुर का प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक नृत्य में मिर्जापुर का प्रथम
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में सिटी ब्लॉक के भोड़सर में मंडली स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता बुधवार को हुई। इसमें लोक गीत व लोक नृत्य की टीमों ने प्रतिभाग किया। टीमों की मनोहारी प्रस्तुतियां देख लोग खूब तालियां बजाते रहे। लोकनृत्य में बालिका वर्ग में मिर्जापुर प्रथम और लोकगीत में भदोही प्रथम, सोनभद्र द्वितीय तथा मिर्जापुर तृतीय स्थान पर रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला युवा कल्याण अधिकारी शशि भूषण शर्मा ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से समाज में एकता, अनुशासन और ज्ञान वृद्घि के साथ साथ राष्ट्र की सांस्कृतिक विरासत और प्राचीन गायन का बोध कराती है। निर्णायक मंडल में आकाशवाणी के कलाकार राजाराम और लोकगीत गायक पांचूराम और राजेंद्र प्रसाद शुक्ल रहे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 27 से 30 दिसंबर तक लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मंडल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम प्रतिभाग करेेगी। कार्यक्रम में भदोही, सोनभद्र और मिर्जापुर के क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अशोक कुमार उपाध्याय, शैलेश उपाध्याय, संतोष कुमार और दिनेश कुमार त्रिपाठी मौजूद रहे। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश दूबे ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।