{"_id":"599c79f14f1c1b117f8b4748","slug":"31503427057-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस अधिकारी से मिलकर भूमाफियाओं द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमें का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस अधिकारी से मिलकर भूमाफियाओं द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमें का विरोध
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। मिर्जापुर सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने संयोजक दिलीप गहरवार पर मुकदमा दर्ज कराने के विरोध में मंगलवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि एक पुलिस अधिकारी से मिलकर भूमाफिया आबादी तथा ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। इसका विरोध करने पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसकी जांच कराई जानी चाहिए।
सुनील पांडेय ने कहा कि इस समय भू माफिया का राज चल रहा है। वह पुलिस अधिकारियों को सुविधा मुहैया कराकर अपना फायदा लेने में लगे हुए है। पुलिस अधिकारियों को पीड़ितों से कोई लेना देना नहीं रह गया है। केवल लालच में भूमाफियाओं का साथ दे रहे है। कहा कि जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इन दिनों भू माफियाओं के साथ मिलकर जमीन कब्जा कराने में लगे हुए है। इसके पूर्व में पुलिस अधिकारी ने नगर के टंडनपुरी कालोनी तथा पथरहिया रोड पर जमीन कब्जा कराने का प्रयास किया था। यहीं नहीं आरोपियों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज होने की जानकारी होने पर विवचेना कर चार्टशीट दाखिल करने जा रहे विवेचना अधिकारी से चार्ट मंगवाकर उसको बदलवाने का प्रयास किया था। लोगों ने ऐसे भष्ट अधिकारी को जिले से तत्काल हटाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में प्रदीप सिंह, मनीष सिंह, राजमणि दूबे, अखिलेश तिवारी, दिनेश यादव, रत्नेश, शिवा, रविंद्र, आशीष दूबे, रामराज, मोहनलाल सोनी, आदि शामिल रहे।