फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   300 voters arrived to vote by boat

नाव से वोट देने पहुंचे 300 मतदाता

Mon, 07 Mar 2022 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
300 voters arrived to vote by boat
मड़िहान। गढ़वा ग्रामसभा के मजरा उजारपुर मठहिया निवासी मतदाताओं में मतदान के लिए उत्साह दिखा। जान जोखिम में डालकर तीन सौ मतदाता नाव से वोट देने पांच किलोमीटर पगडंडियों के सहारे पैदल गढ़वा गांव स्थित मतदान केंद्र पर पहुँचे। कुछ बाइक सवार, तो कुछ अपने निजी साधन से 27 किलोमीटर दूर रजौहा चौराहे से घूमकर वोट देने आए। गढ़वा ग्राम सभा में दो मतदान केंद्र बनाया गया था। पिपरवार के अलावा गढ़वा बूथ पर 1150 मतदाताओं में से 698 मत पड़ा। 336 महिला व 362 पुरुष ने मतदान किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि दूर पोलिंग बूथ होने से वोट देने के लिए 27 किलोमीटर का रास्ता तय करना पड़ता है। जबकि गांव में आंगनबाड़ी केंद्र है। अधिकारियों से कई बार गांव में मतदान केंद्र बनाए जाने की मांग पूरी नही हो सकी। रामपुर गांव निवासी देवीप्रसाद नाविक ने बताया कि बकहर नदी पार कराने का किराया के रूप में महज दस रुपये मेहनताना लेते हैं। लेकिन मतदान के लिए दादा गपोड़े के बाद पिता बसंतलाल के बाद अब मेरे द्वारा फ्री सेवा लगभग पांच दशक से चला आ रहा है। सरकार सुविधा नही दे सकी तो भविष्य में भी राष्ट्रीय पर्व पर सेवा करता रहूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed