फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   30 crore 85 lakh 65 thousand budget pass

अहरौरा: आय के सापेक्ष 30 करोड़ 85 लाख 65 हजार बजट पास

Mon, 18 May 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
30 crore 85 lakh 65 thousand budget pass
अहरौरा। नगर पालिका परिषद अहरौरा के वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए आय व्यय बजट को सभासदों ने सोमवार को ध्वनि मत से पारित कर दिया। बैठक के दौरान कोरोना वायरस के चलते पालिका की ओर से गृहकर और जलकर माफ करने का प्रस्ताव लाया गया। जिसको बोर्ड ने विचार करने के बाद निर्णय लेने का फैसला किया। बैठक दुर्गा जी मंदिर स्थित सामुदायिक भवन मे आयोजित की गई।
विज्ञापन

घंटों चले चर्चा के बाद शाम ध्वनिमत से बोर्ड ने अपनी स्वीकृति प्रदान की। बजट परिचर्चा के दौरान पालिकाध्यक्ष गुलाब मौर्या और अधिशासी अधिकारी विनय कुमार तिवारी की ओर से कार्रवाई शुरू किए जाने पर लेखाकार संजय मौर्या ने बजट की प्रति पटल पर रखी। अनुमानित 32 करोड़ बीस लाख 65 हजार आय के सापेक्ष 30 करोड़ 85 लाख 65 हजार के अनुमानित व्यय का बजट सभासदों ने ध्वनि मत से पारित कर दिया। जिसमें एक करोड़ 35 लाख रुपए के अनुमानित आय के अंतिम अवशेष के बजट को सर्वसम्मति से स्वीकृति मिली है। बैठक के दौरान पालिका की आय की बढ़ाने के लिए पार्किंग शुल्क पर वृद्धि का प्रस्ताव भी लाया गया। जिसको बोर्ड ने खारिज कर दिया। सभासद कुमार आनंद ने लॉकडाउन के चलते उपजे बदहाली के मद्देनजर राहत देने के लिए गृह कर और जलकर को माफ करने का प्रस्ताव बोर्ड पटल पर लाया। जिसे बोर्ड ने अगली बैठक मे पुनर्विचार के लिए सुरक्षित रखने का निर्णय लिया है। गर्मी के पूर्व कुल 50 हैंडपंपों को लगाए जाने की स्वीकृति प्रदान किया। इसके अलावा वाटर कूलर को लगाए जाने के लिए सभासदों की ओर से चिंहित स्थलों पर लगाने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया। अधिशासी अधिकारी विनय तिवारी की ओर से नगर में सैनेटाइज कराने प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके अलाव सफाई के मुद्दे पर बोर्ड ने नगर में कूड़ेदान रखे जाने का प्रस्ताव लाया गया। सभासदो ने वार्ड में सड़क और नाली निर्माण, रोड बनवाने की मांग की। कोरोना वायरस के चलते सोशल डिस्टेंस के साथ बोर्ड की बैठक आहूत हुई। इस दौरान कृष्ण कुमार, इरशाद आलम, सिद्धार्थ सिंह,रविकांत, फरजंद अली, संतोष, रामचंद्र, रामानंद,चमेला देवी, रेखा, इंदो सहित अन्य सभासद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed