फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   3 arrested with wine

34 बोरी शराब के साथ 3 गिरफ्तार

Thu, 03 Dec 2015 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर। Updated Thu, 03 Dec 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
3 arrested with wine
पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान मंगलवार की रात लहुरिया दह जंगल के समीप बिना नंबर की कार से 34 बोरी देशी शराब बरामद किया है। पकड़ी गई शराब के साथ प्रधान पद की प्रत्याशी के पति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए गाड़ी को सीज कर दिया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि प्रधानी चुनाव में मतदाताओं को पिलाने के लिए मध्य प्रदेश से शराब खरीद कर ले जा रहे थे। ये बातें पुलिस अधीक्षक अरविंद सेन ने पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात ड्रमंडगंज चौकी इंचार्ज विजयशंकर सिंह हमराहियों के साथ क्षेत्र में गश्त पर निकले थे। इसी दौरान सूचना मिली कि कुछ लोग मध्य प्रदेश से शराब खरीद कर यूपी के मड़िहान इलाके में ले जाने वाले हैं। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज ने वाहन चेकिंग शुरू कर दी। रात करीब दस बजे लहुरियादह के पास सफेद रंग की कार आती दिखी। रुकने का इशारा करने पर चालक कार लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा करते हुए लहुरियादह जंगल के पास से कार को पकड़ लिया। तलाशी को दौरान कार में 34 बोरी में रखी 1632 शीशी शराब बरामद हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने वाहन में सवार प्रकाश गिरी पुत्र श्याम गिरी निवासी राहकला थाना लालगंज, बच्चन ऊर्फ अजीत मौर्या पुत्र राजमणि मौर्या निवासी ग्राम बोदारामपुर अंतरी थाना लालगंज तथा मिथलेश कुुमार गुप्ता पुत्र कांता प्रसाद निवासी हलिया को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब के साथ पकड़ा गया  लालगंज थाना क्षेत्र के राहकला गांव निवासी प्रकाश गिरी की पत्नी प्रधानी का चुनाव लड़ रही है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मध्य प्रदेश से शराब खरीद कर पटेहरा ब्लाक ले जा रहे थे। वहां मतदाताओं को शबाब पिलाने की योजना थी। एसपी ने बताया कि पकड़ी गई शराब की गुणवत्ता काफी खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed