{"_id":"678959111d41f86f4c0a3d9c","slug":"279-villages-of-134-gram-panchayats-will-become-ideal-villages-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-128417-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: 134 ग्राम पंचायतों के 279 गांव बनेंगे आइडियल विलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: 134 ग्राम पंचायतों के 279 गांव बनेंगे आइडियल विलेज
विज्ञापन
मिर्जापुर। गंगा किनारे की 134 ग्राम पंचायतों के 279 गांवों को आइडियल विलेज के रूप में विकसित किया जाएगा। इन गांवों में कूड़ा प्रबंधन, स्वच्छता के साथ पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए सुविधाओं का विकास किया जाएगा। पंचायत विभाग की ओर से इन गांवों में 26 जनवरी को कूड़ा आजादी दिवस मनाया जाएगा।
आइडियल विलेज के तौर पर छानबे, कोन, सिटी, मझवां, सीखड़, पहाड़ी, नरायनपुर, जमालपुर विकास खंड की 134 ग्राम पंचायतों के 279 गांवों का चयन आइडियल विलेज के लिए किया गया है। इन गांवों के सभी मजरों और मोहल्लों को संवारने और स्वच्छ बनाने का काम चल रहा है।
प्लास्टिक से मुक्ति और स्वच्छता संबधी चित्रकारी कराई जा रही है। प्रत्येक आइडियल विलेज में गंगा चबूतरा, गंगा पार्क एवं गंगा घाट तैयार कराया जाएगा। जिन गांवों का गंदा पानी गंगा में जा रहा है, उनको भी चिह्नित किया जा रहा है। इसके अलावा सभी गांवों में पर्यटकों के लिए मंदिर, घाट, किला एवं टूरिस्ट प्लेस के साथ होम स्टे की सुविधा विकसित की जाएगी।