फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   267 infected found in 15 days in the district

जिले में 15 दिनों में मिले 267 संक्रमित

Sat, 15 Jan 2022 07:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 07:39 PM IST
विज्ञापन
267 infected found in 15 days in the district
जिले में पिछले 15 दिनों से लगातार संक्रमित मिल रहे हैं। वहीं शनिवार को 51 संक्रमित मिले हैं। इस बार 15 दिनों में दूसरी बार 50 से अधिक संक्रमित हैं। जिले में एक्टिव केस की संख्या 231 हो गई है।
विज्ञापन

जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 11 हजार 356 है। पांच के डिस्चार्ज होने पर अब तक 11 हजार आठ लोगों स्वस्थ्य होने पर उनको डिस्चार्ज किया जा चुका है। जिले में अब तक 117 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। जिले में एक्टिव केस 231 है। सीएमओ डा. राजीव सिंघल ने बताया कि जिले में शनिवार को 2618 की रिपोर्ट आई है। इसमें 35 संक्रमित मिले है। 16 संक्रमितों की रिपोर्ट गैर जनपद में जांच के बाद आई है। शनिवार को जो संक्रमित मिले उसमें 44 पुरुष और सात महिला है। पांच अन्य जनपद के अस्पताल में भर्ती हैं। बाकी होम आइसोलेशन में है। जिले में अब तक 11 लाख 46 हजार 503 का सैंपल लिया जा चुका है। 11 लाख 45 हजार 226 की रिपोर्ट आई है। 1277 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में छह लाख 73 हजार 574 लोगों की एंटीजन से जांच की गई है।
विज्ञापन

हजारों किशोरों को लगा कोविड का टीका
मिर्जापुर। जिले में प्रथम डोज का टीकाकरण लगभग 100 प्रतिशत हो गया है। 18 प्लस में अब तक 99.78 को प्रथम डोज और 61.64 को द्वितीय डोज का टीका लग चुका है। इसके अलावा 15 प्लस में 46.50 प्रतिशत टीका लगा है। 15 से 18 वर्ष तक के 81 हजार से अधिक किशोर-किशोरियों को टीका लग चुका है। शनिवार को 7191 लोगों को टीका लगा। जिले में सुबह 10 बजे से टीकाकरण कार्य शुरू हुआ। जिले में एक लाख 75 हजार 127 किशोर -किशोरियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 81 हजार 437 को टीका लगाया जा चुका है। शनिवार चील्ह पीएचसी पर 267, गुरुसंडी पर 436, विजयपुर में 1095, पड़री में 1238, कछवां में 191, सीखड़ में 265, जमालपुर में 590, चुनार में 870, लालगंज में 539, हलिया में 392, पटेहरा में 533, राजगढ़ में 520, मंडलीय अस्पताल में 225 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed