फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   26,000 tonnes of cement will be transported by rail from Chunar every month.

Mirzapur News: चुनार से हर महीने 26 हजार टन सीमेंट की होगी रेल ढुलाई

Tue, 11 Aug 2026 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
26,000 tonnes of cement will be transported by rail from Chunar every month.
डालमिया सीमेंट और रेलवे के बीच अनुबंध, अगस्त में छह से सात रेक भेजने की तैयारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चुनार। चुनार स्थित डालमिया सीमेंट प्लांट से अब बड़े पैमाने पर सीमेंट की ढुलाई शुरू होगी। इसके लिए उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल और डालमिया सीमेंट लिमिटेड के बीच सोमवार को अनुबंध हुआ। इसके तहत अगस्त में सात पूर्ण रेक यानी लगभग 15 हजार टन सीमेंट रेल मार्ग से गाजीपुर, अयोध्या, गोरखपुर, देवरिया, चिलबिला समेत अन्य स्थानों पर भेजने की योजना है।
सितंबर से हर महीने 10 पूर्ण रेक यानी लगभग 26 हजार टन सीमेंट भेजा जाएगा। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अजित सिंह ने यह जानकारी दी। बताया कि चुनार के सीमेंट प्लांट का हाल ही में डालमिया सीमेंट ने पूर्ववर्ती जेपी एसोसिएट्स लिमिटेड से अधिग्रहण किया है। जून 2026 से संयंत्र में दोबारा सीमेंट का उत्पादन शुरू हुआ है। उत्पादन शुरू होने के बाद कच्चे माल और तैयार सीमेंट की ढुलाई के लिए रेलवे के साथ यह अनुबंध किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को प्रयागराज मंडल में आयोजित कार्यक्रम में डालमिया सीमेंट की ओर से नेशनल लॉजिस्टिक्स ऑपरेशंस हेड पी. सुडलाई मुथु और उत्तर मध्य रेलवे की वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/फ्रेट शीरत फातिमा ने अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक (सामान्य) दीपक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर महीने आएंगे क्लिंकर के 15 रेक
उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अजित सिंह ने बताया कि सीमेंट उत्पादन के लिए आवश्यक कच्चे माल की आपूर्ति भी रेल मार्ग से की जाएगी। हर महीने 15 रेक क्लिंकर और एक से दो रेक जिप्सम मंगाया जाएगा। संयंत्र की उत्पादन क्षमता बढ़ने के साथ आवक रेक की संख्या भी बढ़ने की संभावना है।


रेलवे की माल ढुलाई आय बढ़ने की उम्मीद
जनसंपर्क अधिकारी अजित सिंह ने बताया कि चुनार से बड़े पैमाने पर सीमेंट की रेल ढुलाई शुरू होने से प्रयागराज मंडल की माल ढुलाई आय में वृद्धि की उम्मीद है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इससे उद्योग को सुरक्षित, विश्वसनीय और किफायती परिवहन सुविधा मिलेगी। साथ ही रेल यातायात बढ़ने के साथ नए औद्योगिक ग्राहकों को रेल परिवहन से जोड़ने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed