{"_id":"680d3a509381cefa7008eb2f","slug":"23-hours-later-the-body-of-the-third-teenager-was-found-500-meters-away-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-132889-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: 23 घंटे बाद 500 मीटर दूर मिला तीसरे किशोर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: 23 घंटे बाद 500 मीटर दूर मिला तीसरे किशोर का शव
विज्ञापन
चुनार। क्षेत्र के सद्दूपुर से रामघाट पर शुक्रवार को गंगा स्नान करने पहुंचे तीन ममेरे-फुफेरे भाई गहरे पानी में डूब गए थे। शाम तक गोताखोरों ने बच्चों के शव तलाश लिया था। तीसरे किशोर का शव 23 घंटे बाद शनिवार को 500 मीटर दूर बरामद हुआ।
प्रतापगढ़ के कुंडा निवासी अंशू तिवारी (9) पुत्र योगेश तिवारी अपने मौसेरे भाई पनारू तिवारी (9) पुत्र मुन्ना तिवारी निवासी मछली शहर जौनपुर के साथ ननिहाल चुनार के सद्दूपुर निवासी मामा विकास तिवारी के घर आया था।
शुक्रवार की शाम को चार बजे के करीब अंशू, पनारु अपने ममेरे भाई श्रीनिवास (17) और परिवार उमंग तिवारी (10) के साथ गंगा स्नान करने के लिए रामघाट पहुंचे। नहाने के दौरान अंशू, पनारू और श्रीनिवास गहरे पानी में डूब गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों के खोजबीन में जुट गई। सवा घंटे बाद पनारू और साढ़े तीन घंटे बाद अंशू तिवारी का शव बरामद हुआ। शनिवार को दोनोें के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
शनिवार को घटना स्थल से 500 मीटर दूर बारह पत्थर घाट से श्रीनिवास के शव का गोताखोरों ने बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। चुनार कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्या ने बताया कि गंगा में डूबे तीसरे किशोर का शव मिल गया है। संवाद