फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   221 villages without electricity from the wind

आंधी से 221 गांवों की बिजली गुल

Sat, 28 May 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर।
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर। Updated Sat, 28 May 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
221 villages without electricity from the wind
आंधी से मड़िहान के गोढ़ा गांव में गिरा मोबाइल का टाॅवर। - फोटो : mirzapur
 पिछले तीन दिनों से चल रही तेज हवा और आंधी से जगह-जगह पेड़ गिर गए हैं और लोगों के टिनशेड और छप्पर उड़ गए। तार टूटने और लाइनों पर पेड़ों की डालियां फंस जाने से कई गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। तेज हवा के झोंकों सेे  मडि़हान के गोढ़ा गांव में लगा मोबाइल का टावर गिर पड़ा।
विज्ञापन


अकेले मड़िहान इलाके में ही 221 से ज्यादा गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप है। दोपहर में सूर्य की तल्खी कम होने के बावजूद शुक्रवार को उमस भरी गर्मी से लोगों को निजात नहीं मिली। ऐसे में विद्युत आपूर्ति ठप होना कुछ ज्यादा ही खल रहा है।  
विज्ञापन



 आंधी के चलते दो दिन पहले कई जगहों के तार टूट गए थे और पोल गिर गए थे। उन्हें दुरुस्त कराया गया था लेकिन शुक्रवार की आंधी में दोबारा उन लाइनों के तार टूट गए और आपूर्ति ध्वस्त हो गई है। तीन दिनाें से लगातार आ रही आंधी से जगह-जगह विद्युत तार पर पेड़ गिरने से व्यवस्था ध्वस्त    हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आंधी से पांच दर्जन  से अधिक विद्युत पोल भी गिर  चुके हैं। लालगंज इलाके के लहंगपुर, सिरसी, बस्तरा, कटाई, पंजरा, कोठी, अमहां सहित तीन दर्जन से अधिक गांवाें की बिजली आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। उपरौध क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप होने से पेयजल समस्या पैदा हो गई है। बिजली कर्मचारी एक तार जोड़ते हैं, फिर आंधी आने से दूसरा तार टूट जाता है।


जली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणाें को अंधेरे में गुजर करना पड़ रहा है। पड़री क्षेत्र में तेज आंधी से जर्जर तार पोल के टूट कर गिरने से पूरे पहाड़ी ब्लाक की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। बिजली नहीं आने से जनजीवन बेहाल हो गया है। सायंकाल होेते ही पूरे क्षेत्र अंधेरा पसर जा रहा है।



महकमे के अधिकारियाें द्वारा धीमी गति से विद्युत तार को ठीक कराने का कार्य किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। इसी तरह छानबे, हलिया, राजगढ़, कछवां, अदलहाट, जमालपुर, शेरवां, अदलहाट, चील्ह, सीखड़, नरायनपुर आदि स्थानों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed