फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   22 girl students of Kasturba Residential School are ill

कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की 22 छात्राएं बीमार

Wed, 29 Dec 2021 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
22 girl students of Kasturba Residential School are ill
क्षेत्र के डढ़िया भावा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में 22 बालिकाओं की बुधवार को तबीयत खराब हो गई। तबीयत बिगड़नेपर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच कर बीमार छात्राओं का इलाज किया और आवश्यक दवाइयां दी।
विज्ञापन

क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। आशंका जताया जा रहा है कि ठंड की चपेट में आने से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय डढ़िया भावा में रहकर पढ़ाई करने वाली 22 छात्राओं की तबीयत खराब हो गयी। जिसके इलाज के लिए प्रधानाध्यापिका द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ प्रभारी डा. डीके सिंह को फोन द्वारा सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही अधीक्षक डा. डीके सिंह ने तत्काल स्वास्थ्य विभाग की टीम भेज दिया। मौके पर पहुंची आरबीएसके व डाक्टर की टीम आवासीय परिसर में रहने वाली छात्राओं की जांच पड़ताल किया। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कुल 100 बच्चियां रहती हैं। जिसमें बुधवार को 70 बच्चियां उपस्थिति थी। जांच के लिए पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा आवासीय परिसर में उपस्थित सभी छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया।जांच के दौरान 22 बच्चियों के पेट में दर्द व व हल्का बुखार पाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बीमार बच्चियों को उबला हुआ पानी पीने का निर्देश दिया गया। आवश्यक दवाइयां वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed