{"_id":"5ba13c26867a557f624a0079","slug":"21537293350-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएससी से लोगों को मिल रही बेहतर ई-सर्विसेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएससी से लोगों को मिल रही बेहतर ई-सर्विसेज
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में कामन सर्विस सेंटर के संचालकों की एक दिवसीय कार्यशाला मंगलवार को आयोजित की गई। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी आरएन सिंह ने फीता काटकर कार्यशाला का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि कामन सर्विस सेंटर से आम लोगों को बेहतर ई सर्विस मिल रही है। इसका लाभ लोगों को मिला हैै।
उन्होंने कहा कि सामान्य सेवा केंद्र योजना डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत मिशन मोड परियोजनाओं में से एक है। सामान्य सेवा केंद्र भारत सरकार को ग्रामीण और दूरस्थ स्थानों पर ई-सर्विसेज देने के लिए खोले गए हैं। सीएससी के वरिष्ठ प्रबंधक मनीष निगम ने केंद्रों के माध्यम से दिये जाने वाली सुविधा के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने विशेषकर प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री डिजिटल साक्षरता अभियान, आयुष्मान भारत के बारे में बताया। साथ ही आने वाले दिक्कतों का बारे में केंद्र संचालकों को जानकारी दी। अपर सूचना विज्ञान अधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव ने सीएससी के बारे में विस्तार से बताया। सीएससी के जिला प्रबंधक रामेन्द्र शुक्ला ने कार्य करने के तरीके के बारे में विस्तार से जानकारी दी। रिटेल सर्विसेज के तहत प्रमुखता से आईटीसी, आई बेल के प्रतिनिधयों ने कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से बिक्री के विषय में जानकारी दी। इस दौरान अरविंद पाठक, राम बाबू, मनोज, गुलशन सहित 130 सीएससी सदस्य मौजूद रहे।