फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   सीटी बजाते शिवालयों की ओर डाकबम ने लगाई दौड़

सीटी बजाते शिवालयों की ओर डाकबम ने लगाई दौड़

Mon, 30 Jul 2018 12:36 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
सीटी बजाते शिवालयों की ओर डाकबम ने लगाई दौड़
जलाभिषेक करते श्रद्धालु
मिर्जापुर। सावन के पहले सोमवार को कांवरिये समेत बड़ी संख्या में शिव भक्त तारकेश्वरनाथ, पंचमुखी महादेव और बूढ़े नाथ का जलाभिषेक करेंगे। इसके अलावा वाराणसी में बाबा विश्वनाथ, सोनभद्र स्थित शिवद्वार, भदोही के सेमराध स्थित सेमराधनाथ का जलाभिषेक करने के लिए कांवरिये रवाना हो चुके हैं। रविवार को भी कांवरिये गंगा घाटों पर जल लेकर शिवधामों के लिए रवाना हुए। डाक बम जल लेने के लिए सीटी बजाते हुए रवाना हुए। कांवरियों की भीड़ के मद्देनजर प्रमुख चौराहों और तिराहों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। रूट भी डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन

नगर के बरियाघाट समेत अन्य घाटों पर सुबह से ही कांवरियों का आना शुरू हो गया। सुबह से दोपहर तक रह-रह कर कांवरिये बरियाघाट पर आते रहे। स्नान और पूजन के बाद कांवरिये वाराणसी, भदोही, सोनभद्र में शिवद्वार स्थित शिवालय में जलाभिषेक के लिए रवाना हुए। डाक बम सीटी बजाते रवाना हुए। कांवरियों की भीड़ को देखते हुए बरियाघाट, वासलीगंज, गिरधर का चौराहा, महुवरिया, तहसील रोड, शुक्लहा, भरुहना व मुंहकुंचवा के आसपास पुलिसकर्मी तैनात किए गए है। विंध्याचल, आस्थाधाम स्थित दिवानघाट, पक्काघाट समेत अन्य गंगाघाटों पर कांवरिये जुटे रहे। गंगा में मोटर बोट के साथ जल पुलिस भी तैनात है।
विज्ञापन

मनकामेश्वर व कोटारनाथ का किया जलाभिषेक: ड्रमंडगंज। बड़ी संख्या में कांवरियों और शिवभक्तों ने रविवार को मनकामेश्वर व कोटारनाथ धाम में देवाधिदेव का जलाभिषेक किया। बारिश में भीगते हुए नंगे पांव जा रहे कांवरिये बोल बम का उद्घोष करते रहे। अदवा नदी के मध्य टिले पर स्थित शिव पार्वती के दरबार में सुबह छह बजे से ही भक्तों की पूजा अर्चन के लिए भीड़ जुट गई थी। खुटहा गांव स्थित सेवटी नदी के किनारे मनकामेश्वर शिव के दरबार में कांवरियों का जमावड़ा लगा रहा। पूरे दिन शिव दरबार में जलाभिषेक का सिलसिला चलता रहा। हलिया विकास खंड के दोनों शिव मंदिरों पर पूरे सावन मास शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रहती है। क्षेत्रीय मान्यता है कि बैजनाथ धाम दर्शन के बाद जब तक कोटार नाथ में भक्त जलाभिषेक नहीं करते तब तक उनकी कामनाएं अधूरी रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed