{"_id":"5a8dc0914f1c1bfe7e8b6e70","slug":"21519239313-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडी बेसिक ने स्कूलों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडी बेसिक ने स्कूलों का किया निरीक्षण
Updated Thu, 22 Feb 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेरवां। एडी बेसिक रमेश तिवारी ने विकास खंड जमालपुर के चार सहायता प्राप्त विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अध्यापको एवं बच्चों के अनुपात का आकलन किया। एडी बेसिक ने अध्यापकों को शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने का निर्देश दिया। क्षेत्र के सिद्ध समाज माध्यमिक विद्यालय नंदपुर शेरवां के विद्यालय में 171 बच्चों के रजिस्ट्रेशन के सापेक्ष 108 छात्रों पर एक शिक्षक, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओड़ी में 55 छात्रों पर तीन शिक्षक, सीनियर बेसिक विद्यालय अहरौरा में 47 बच्चों पर पांच अध्यापक, पं जवाहरलाल नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घनश्यामपुर में 93 छात्रों पर पांच अध्यापक तैनात मिले। इस दौरान छात्रों कि उपस्थिति, एमडीएम, शिक्षा कि गुणवत्ता व साफ़ सफाई एवं आधारभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। इस दौरान बेसिक शिक्षाधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी, बीईओ प्रदीप कुमार मिश्रा, सरिता तिवारी, राकेश तिवारी मौजूद थे ।
विज्ञापन