फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   पटेहरा में डेयरी फार्म व दीपनगर में बनेगा उत्सव भवन

पटेहरा में डेयरी फार्म व दीपनगर में बनेगा उत्सव भवन

Wed, 10 Jan 2018 11:57 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
पटेहरा में डेयरी फार्म व दीपनगर में बनेगा उत्सव भवन
मड़िहान। पटेहरा विकास खंड में डेयरी फार्म और दीप नगर में उत्सव भवन का जल्द निर्माण होगा। डेयरी खुलने से दूध और पनीर, मट्ठा आदि दुग्ध उत्पाद आसानी से मिल सकेंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए जमीन मिलने पर पटेहरा अथवा दीप नगर में बस स्टैंड का भी निर्माण कराया जाएगा। जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे ने बुधवार को डेयरी फार्म और उत्सव भवन के लिए भूखंडों का निरीक्षण किया। हालांकि निरीक्षण के दौरान संबंधित कर्मचारी मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे के वाहन का सायरन बुधवार की सुबह बजने से पटेहरा ब्लॉक कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सूचना के बावजूद भी कई कर्मचारी मौके से नदारद रहे। विकास खंड पटेहरा कला में डेयरी फार्म तथा दीपनगर में उत्सव भवन का निर्माण होना है। इसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है, जिलाधिकारी ने इससे संबंधित तहसील अधिकारियों और कर्मचारियों को भी बुलाया था। स्थानीय ग्रामीणों की मांग पर यात्रियों की सुविधा के लिए जमीन मिलने पर बस स्टैंड का भी निर्माण हो सकता है। जिलाधिकारी ने बताया कि पटेहरा क्षेत्र में विकास के लिए शासन की ओर से कलस्टर योजना के तहत विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से शादी विवाह आदि किसी भी आयोजन के लिए दीपनगर में उत्सव भवन का निर्माण जल्द ही प्रारंभ हो जाएगा। क्लस्टर योजना के तहत पटेहरा में डेयरी फार्म हाउस और रोडवेज बस स्टैंड का भी निर्माण होना है। जिससे अति पिछड़े क्षेत्र का विकास होगा। ग्रामसभा की जमीन पर सीमांकन करने व साफ सफाई के लिए क्षेत्रीय लेखपाल व ग्राम विकास अधिकारी को निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि अगले सप्ताह इसका शुभारंभ किया जा सकता है। इस मौके पर उपजिलाधिकारी मड़िहान सविता यादव, परियोजना निदेशक डा. हरिचरण सिंह, आरएस विभाग से एक्सईएन राजित राम, डीपीआरओ बालेशधर त्रिपाठी, बीडीओ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed