{"_id":"5a186a5e4f1c1b0d698bdf16","slug":"21511549534-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमएओ के निरीक्षण में पुलिस लाइन चिकित्सालय में तीन कमी मिले गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमएओ के निरीक्षण में पुलिस लाइन चिकित्सालय में तीन कमी मिले गायब
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। सीएमओ डा. एसके उपाध्याय ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पोस्टमार्टम चिकित्सालय में तैनात तीन कर्मचारी गायब मिले। जिनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश देेते हुए उनसे स्प्ष्टीकरण देने को कहा। पोस्टमार्टम हाउस को काफी गंदा देख भड़क गए। उन्होंने स्वीपर कल्लू को फटकार लगाते हुए साफ सफाई करने को कहा। नहीं करने पर उनके विरुद्घ कार्रवाई करने की बात कही।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एसके उपाध्याय शुक्रवार की दोपहर दो बजे पोस्टमार्टम हाउस एवं पुलिस लाइन स्थित चिकित्सालय का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। पाया कि फार्मासिस्ट रामकुमार के कमरे की दीवारें काफी गंदी हैं। पान की पीक से दीवारें पटी हैं। टाइल्स भी गंदे हैं। पूरा कमरा झाले से भरा हुआ है। देखने से ऐसा प्रतीत हुआ कि काफी दिनों से कक्ष की साफ सफाई नहीं की गई थी। नरसिंग असिस्टेंट दिनेश कुमार की संबंधता को समाप्त करते हुए उनके मूल तैनाती पर भेजने को कहा। उपस्थिति पंजिका मंगवा कर देखा तो वार्ड व्याय सुरेंद्र कुमार, कुक बच्चालाल, कहार कमला शंकर ड्यूटी से गायब थे। तीनों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश देते हुए स्टष्टीकरण देने को कहा। पोस्टमार्टम हाउस में काफी गंदगी फैली देख भड़क गए। कहा कि यहां बैठने लायक नहीं है। साफ सफाई नहीं करने के कारण परिसर बदबू दे रहा है। उन्होंने स्वीपर को प्रतिदिन फिनायल डाल कर परिसर की साफ सफाई करने का निर्देश दिया।
आईडीएससी कक्ष गंदा देख भड़के
मिर्जापुर। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एसके उपाध्याय ने जिला चिकित्सालय परिसर के पीछे स्थित आईडीएसी कक्ष का दोपहर सवा दो बजे निरीक्षण किया। मीटिंग हाल में अरुण कुमार वर्मा तृतीय को निर्देशित किया गया कि आईडीएसी कक्ष की साफ सफाई कराई जाए। दोबारा निरीक्षण के दौरान यहां गंदगी पाई गई तो उनके विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पोषण पुर्नवास केंद्र में मिले गायब
मिर्जापुर। मुख्य चिकित्साधिकारी एसके उपाध्याय ने जिला चिकित्सालय परिसर के पीछे स्थित पोषण पुर्नवास केंद्र का शुकव्रार की दोपहर दो बजकर दस मिनट पर औचक निरीक्षण किया। पाया कि वहां तैनात कालिंदी देवी संविदा कर्मचारी 18 नवंबर से अनुपस्थित हैं। उनके गायब रहने की तिथि तक का वेटन काटने का निर्देश दिया। बाद में बताया गया कि वह अवकाश पर गई हैं।