फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   जिले के 40 गांवों में 70 से अधिक ट्रांसफार्मर महीनों से फूंके

जिले के 40 गांवों में 70 से अधिक ट्रांसफार्मर महीनों से फूंके

Mon, 23 Oct 2017 12:31 AM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
जिले के 40 गांवों में 70 से अधिक ट्रांसफार्मर महीनों से फूंके

विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के 40 गांवों में 70 से अधिक ट्रांसफार्मर हफ्तों से जले हैं। जले पड़े है। बिजली विभाग के अधिकारी 72 घंटे में ट्रांसफार्मर बदलने का दावा भले करें लेकिन हकीकत यह है कि महीने भर तक कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बिजली गुल होने से धान की खेती तो सूख ही गई। कारोबार, पढ़ाई और रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हैं।

जमालपुर ब्लाक के मचखानी, सहेवा, महेवा, शेरवां, घरवाह, हरदी सहजनी, मोहद्दीनपुर, कौड़िया कला, अहरौरा टाउन, पिड़खीर, डवक, जरगो जलाशय के डाक बंगले का ट्रांसफार्मर हफ्ते भर से अधिक समय से जला हुआ है। इसी प्रकार मड़िहान के देवरी खास, मटिहानी, कछवां के केवटावीर, महामलपुर, आही, नरायनपुर, चकिया, सिवानीपुर, रामापुर, छानबे क्षेत्र में सिहौली, चड़ेरू चौकठा, नेगूरा, पड़री क्षेत्र में दाढ़ीराम, टेढ़ा, टिगोड़ा, चांदलेवा, गोपालपुर, गहिरा, टिकरी, कनौरा, भिलगों, डगमगपुर आदि, हलिया क्षेत्र के बरौधा, लहुरिया दह, भसोड़ बलाय पहाड़, शिवराजपुर, दिघुली, ढोबापुर के अलावा लालगंज, चील्ह, चुनार व नरायनपुर, अदलहाट आदि स्थानों पर 70 से अधिक ट्रांसफार्मर जले पड़े है। इन ट्रांसफार्मरों से जुड़े 40 गांवों की बिजली गुल है। छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और संचार व्यवस्था भी अस्त-व्यस्त है। बारिश कम होने के कारण ट्यूबवेल से लोग खेतों को सिंचाई नहीं कर पाए। ट्रांसफार्मरों को बदलवाने के लिए विभागीय अधिकारियों के यहां चक्कर लगाते लगाते ग्रामीण थक चुके है। हलिया पावर हाउस के अवर अभियंता हौसिला प्रसाद का कहना है कि जिले पर ट्रांसफार्मर ही नहीं हैं। हालांकि विद्युत वितरण खंड चुनार के अधिशासी अभियंता रणविजय सिंह का दावा है कि चुनार क्षेत्र के अधिकांश ट्रांसफार्मर बदले जा चुके हैं। जो बचे हैं, उनको भी जल्द ही बदलने को कहा गया है। उन्होेंने कहा कि घरवाह जैसे कुछ गांव हैं, जहां एक भी कनेक्शन नहीं हैं। वहां ट्रांसफार्मर तभी बदले जाएंगे जब लोग कनेक्शन लेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed