फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   माले कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सीएम का पुतला फूकने का किया प्रयास, पुलिस ने छीना

माले कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सीएम का पुतला फूकने का किया प्रयास, पुलिस ने छीना

Tue, 15 Aug 2017 12:07 AM IST
Updated Tue, 15 Aug 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
माले कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सीएम का पुतला फूकने का किया प्रयास, पुलिस ने छीना
विज्ञापन

जमालपुर। माले कार्यकर्ताओं ने गोरखपुर के मेडिकल कॉलेज में बरती गई लापरवाही के चलते हुई बच्चों की मौत पर आक्रोश जताते हुए सोमवार को जमालपुर बाजार के पास प्रर्दशन कर मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने का प्रयास किया। मामले की जानकारी होते ही पहुंची पुलिस ने कार्यकर्ताओं से पुतला छीनते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य कार्यकर्ता पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहे।

कार्यकर्ताओं का कहना था कि गोरखपुर में इतनी बड़ी घटना घटने के बावजूद केवल मेडिकल कॉलेज के प्रिसिंपल को निलंबित किया गया। जबकि इसकी सारी जिम्मेदारी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्वार्थनाथ सिंह की है। इसलिए मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए जबकि सिद्वार्थनाथ को बर्खास्त कर देना चाहिए। बताया कि सीएम के क्षेत्र में ही इतनी बड़ी घटना घटी है। इससे समझा जा सकता है कि स्वास्थ्य महकमा किस कदर से काम कर रहा है। मनमाने तरीके से डाक्टर ड्यूटी कर रहे हैं। यहीं नहीं हर योजना में भ्रष्टचार चरम पहुंच गया है। किसी पर लगाम नहीं रह गया है। सीएम केवल्ल कागजों पर अच्छे कानून व्यवस्था व सुविधा पहुंचाने का दावा कर रहे हैं। गिरफ्तार होने वालों में रामकृष्ण बियार, कंचन बियार और रामललित बियार शामिल हैं। थानाध्यक्ष बृज मोहन सरोज का कहना है कि माले कार्यकर्ता बिना अनुमति के जमालपुर बाजार में प्रदर्शन कर रहे थे। साथ ही सीएम का पुतला फूंकने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed