{"_id":"5cace690bdec22147057b5c2","slug":"201554835088-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीजी पीएसी ने किया निरीक्षण, कंप्यूटर कक्ष की ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीजी पीएसी ने किया निरीक्षण, कंप्यूटर कक्ष की ली जानकारी
Wed, 10 Apr 2019 02:14 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 02:14 PM IST
विज्ञापन
निरिक्षण करते एडीजी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हनुमान पड़रा स्थित पीएसी की 39 वीं वाहिनी का मंगलवार को प्रदेश के एडीजी पीएसी विनोद कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। ड्यूटी पर तैनात जवानों का निरीक्षण करते हुए एडीजी ने उनको चुस्त-दुरुस्त रहने के बारे में जानकारी दी। एडीजी ने परिसर में स्थित पुलिस मार्डन स्कूल का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
वहां लगे कंप्यूटर को देखा और बच्चों से कंप्यूटर के बारे में पूछा। वाहिनी में लगे समस्त गारद, आफिस, स्टोर रूम, वाहिनी शस्त्रागार, परिवहन शाखा व जवानों के कल्याण के लिए लगी सीपीसी कैंटीन व गैस एजेंसी का भी निरीक्षण किया। जवानों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई।
विज्ञापन
इस अवसर पर सेनानायक अवधेश कुमार पांडेय, उप सेनानायक लालसाहब यादव, सहायक सेनानायक प्रमोद कुमार यादव, डा. राजीव कुमार व अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इसके पूर्व परिसर में ही एडीजी विनोद कुमार सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि वह इस जिले में भी 1999 में एसपी रह चुके हैं।
विज्ञापन
उसके बाद सोनभद्र में भी वह एसपी रहे। कई नक्सली घटनाओं के साक्षी बने। उसके बाद झारखंड, छत्तीसगढ़, बंगाल आदि जगहों पर भी वह अपनी सेवाएं देते रहे। उसके बाद वह केंद्र सरकार में चले गए। एनएसजी में भी रहे। एडीजी ने कहा कि वह सदैव अपने जवानों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहे हैं। पुलिस और पीएसी का एक ही मंत्र है। सज्जनों की रक्षा और दुष्टों का संहार। आदमी को सदैव सच बोलना चाहिए और सदैव सच का ही साथ देना चाहिए।