फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   दो दिनों से रुक रुक हुई बारिश

दो दिनों से रुक रुक हुई बारिश

Sat, 09 Feb 2019 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
दो दिनों से रुक रुक हुई बारिश
मिर्जापुर। गरज-चमक के साथ गुरुवार की रात जिले में हुई तेज बारिश और कहीं-कहीं ओले पड़ने से किसानों की चिंता बढ़ गई है, वहीं ठंड भी बढ़ गई है। तेज बारिश और हवा के चलते फसलें जमीन पर गिर गईं। शुक्रवार की सुबह एक बार फिर बरसात हुई। साथ ही दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। तापमान अधिकतम 24 और न्यूनतम दस डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

किसानों के अनुसार बरसात से गेहूं की फसल को कुछ हद तक फायदा हुआ, लेकिन दलहनी और तिलहनी फसलों के लिए नुकसानदायक है। हवा के तेज झटके और कहीं-कहीं ओले पड़ने के साथ ही रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलतेे सब्जी की फसल समेत अरहर, सरसों, तीसी, मसूर, मटर के फूलों पर जैसे आफत आ गई। अधिकांश खेतों में क्यारियों में पानी लग जाने से किसान पानी निकालने के जुगाड़ में लगे हुए हैं। बारिश से आलू की फसल को भी नुकसान हो सकता है। यदि कुछ दिन तक ऐसे ही बरसात हुई, तो खेतों में ही आलू के सड़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। शेरवां प्रतिनिधि के अनुसार, बारिश से दलहनी और तिलहनी फसलों को नुकसान हुआ। कल तक खेतों में फूलों के साथ लहलहाने वाले सरसों के पौधे जमीन पर गिर गए। पौधों से फूल गायब हो गए। जिगना, कछवां, चील्ह, मझवां प्रतिनिधि के अनुसार, बारिश से फसलों को क्षति पहुंची है।
विज्ञापन

बाक्स
सड़कों पर बढ़ी फिसलन
मिर्जापुर। बारिश के चलते सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है। जिला मुख्यालय से सटे ग्रामीण इलाकों में सड़कों पर कीचड़ हो गया है। रात में अवैध खनन के जरिए ट्रैक्टर ट्रालियों के सहारे हो रहे मिट्टी ढुलाई के दौरान सड़कों पर जगह-जगह गिरी मिट्टी गीली हो गई है। ऐसे स्थानों पर विशेषकर दो पहिया वाहन सवारों के लिए परेशानी बढ़ गई है। यदि वाहन सवार संभलकर न चलें तो फिसलन के कारण किसी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
पशु चारों की बढ़ी समस्या
मिर्जापुर। हुई बारिश के चलते पशुचारे की भी समस्या उत्पन्न हो गई है। इनके दामों में भी उछाल आ गया है। बारिश से पूर्व साढ़े चार से पांच सौ रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिकने वाला गेहूं का भूसा अब छह सौ रुपये प्रति क्विंटल की दर से बेचा जा रहा है।

वर्जन
अधिक बारिश से फसलों के नुकसान की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। फसल वाले खेतों में पानी लगा हुआ हो तो उसे निकाल दें। जिले में यदि बारिश और ओलावृष्टि से फसलों का नुकसान हुआ तो किसान इस नंबर पर 9336308831 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।- पीके प्रजापति, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed