{"_id":"5c573964bdec2211df413071","slug":"201549220196-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों के सैलाब से मिर्जापुर रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों के सैलाब से मिर्जापुर रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पटा
विज्ञापन
मिर्जापुर। मौनी अमावस्या पर सोमवार को कुंभ मेला के दौरान संगम में आस्था की डुबकी लगाने के लिए प्रयागराज जाने वाले हजारों दर्शनार्थियों से रविवार को रेलव स्टेशन और बस स्टैंड पट गया। यात्रियों की भीड़ के चलते प्लेटफार्मों पर पैर रखने तक की जगह नहीं थी। इतनी भारी संख्या में रेलवे एवं बस स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ उमड़ने से पुलिस एवं जिला प्रशासन को खासी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ट्रेन एवं बस आने पर यात्रियों को किसी तरह उसमें बैठाकर प्रयागराज रवाना करने में लग रही। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
बता दें कि इस समय प्रयागराज में कुंभ मेला चल रहा है। इसमें हजारों भक्त संगम में डूबकी लगाने पहुंचे रहे हैं। मौनी अमावस्या पर स्नान करने की इच्छा लिए हजारों की संख्या में यात्री प्रयागराज जाने के लिए भोर से ही रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड पहुंच रहे थे। रविवार की देर रात तक जिले भर से उमड़े यात्रियों के कारण रेलवे स्टेशन और रोडवेज परिसर पट गया। मिर्जापुर एवं विंध्याचल रेलवे स्टेशन के तीनों प्लेटफार्मों पर सुबह से हजारों यात्री इलाहाबाद जाने के लिए ट्रेन पकड़ने पहुंच गए थे। शाम तक स्थिति यह हो गई कि विंध्याचल एवं मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर पैर रखने की जगह नहीं बची थी। प्लेटफार्मों पर हजारों की संख्या में भक्तों के उमड़ने से जीआरपी एवं आरपीएफ को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बिहार में ट्रेन पटरी से उतरने के कारण ट्रेनें हुई लेट
मिर्जापुर। बिहार के हाजीपुर में सीमांचल एक्सप्रेस के पटरी से उतर जाने के कारण रविवार को पटना की ओर से समस्त गाड़िया विलंब से चल रही थी। ट्रेन तीन से दस घंटे की देरी से चल रही थी। जिससे यात्रियों और प्रयागराज के संगम में स्नान करने वाले भक्तों व यात्रियों को खासी परेशानी का सामना पड़ा। यात्री ट्रेन आने के इंतजार में घंटों रेलवे स्टेशन पर बैठे रहे। रविवार को डिब्रूगढ़ से दिल्ली जाने वाल ब्रह्मपुत्रा मेल, मगध एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस, गुवाहाटी कुर्ला एक्सप्रेस, आदि आधा दर्जन ट्रेनें तीन से 10 घंटे के विलंब से चल रही थी। वहीं, कोहरे के कारण पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, चंबल एक्सप्रेस, ताप्तीगंगा एक्सप्रेस, मुरी एक्सप्रेस आदि ट्रेनें भी तीन से छह विलंब से चल रही थीं।