{"_id":"5c573949bdec225eb27aa31a","slug":"201549220169-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीघ्र ही शास्त्री पुल बनेगा फोर लेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीघ्र ही शास्त्री पुल बनेगा फोर लेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर । डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को कहा कि यह जनता को पता है कि कौन देश को सुरक्षित रख सकता है। पीएम नरेंद्र मोदी जाति- पाति छोड़ जनहित की बात करते हैं। वह महंत शिवाला स्थित फनसिटी में भाजपा के शक्ति केंद्र बैठक में कार्यकर्ताओं, सेक्टर संयोजकों व अन्य पदाधिकारियों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने शास्त्री पुल को फोरलेन बनाने की घोषणा की। कहा कि जब से कमल खिला है, विकास का रथ तेजी से बढ़ा है। मां की कृपा से यह रथ आगे भी तेजी से दौड़ेगा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने 2014 का वाराणसी देखा है और फिर 2018 का वाराणसी देखा है उनको इसका मर्म पता चल जाएगा। कहा कि देश में मोदी ने विचारधारा को बदल दिया है। अब तो राहुल गांधी व अखिलेश यादव भी गंगा में डुबकी लगाने को तैयार हैं। यही तो हम चाहते थे। यही हमारी जीत है और यह विचारधारा की जीत है। साढ़े चार साल के कार्यकाल में मोदी सरकार ने वह कर दिखाया, जो लोग पिछले 50 सालों में नहीं कर सके। बजट पर कहा कि यह किसान हितैषी है। उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना, सौभाग्य योजना का जिक्र किया। कहा कि सरकार छह हजार रुपये वार्षिक किसानों को खाते में जमा करेगी। प्रदेश के दो करोड़ किसानों को इस योजना का लाभ मिलेगा। अध्यक्षता काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव व संचालन क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया ने किया। इस अवसर पर सोनभद्र सांसद छोटेलाल खरवार, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल, मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, चुनार विधायक अनुुराग सिंह, सलिल विश्नोई, पार्टी जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी, रमाकांत पटेल, विकेश्वर प्रताप सिंह, देव प्रकाश पाठक, सीताशरण, गंगा सागर दुबे, अशोक मिश्रा, हौसला प्रसाद पाठक आदि थे।
पिता, बुआ व बेटा का कार्यकाल बीता, पुल नहीं बना
भटौली पुल का जिक्र करते हुए कहा कि इसका शिलान्यास मुलायम सिंह यादव ने किया था। उनके बाद बेटे की बुआ का कार्यकाल बीता और फिर बेटे का भी कार्यकाल बीता लेकिन पुल का निर्माण नहीं हो सका। हम लोगों ने इस पुल का निर्माण तेजी से कराया और आज उसका लोकार्पण हो रहा है।
विज्ञापन
एक ही बार आता है ऐसा नेता
पीएम आवास व शौचालय का जिक्र करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा नेता इस धरती पर एक बार ही आता है। मोदी का कोई विकल्प नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि विपक्षी कहते हैं कि देश का चौकीदार चोर है, मोदी ने किसी का धन नहीं बल्कि अपने कार्यों से जनता का दिल चुरा लिया है। यह बात उन लोगों को परेशान कर रही है, जिन्होंने वास्तव में जनता के धन पर डाका डाला था। अब उनके खिलाफ कार्रवाई हो रही है तो वह चिल्ला रहे हैं और एक हो रहे हैं। इस बार फिर मोदी की सरकार बनेगी।
अमेठी व रायबरेली भी जीतेंगे
कार्यकर्ताओं की तालियों की गड़गड़ाहट से उत्साहित उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार अमेठी व रायबरेली भी जीतेंगे। जो काम पिछली सरकार दशकों में भी नहीं कर सकी, वह मोदी सरकार ने साढ़े चार साल के कार्यकाल में कर दिया। उन्होंने नारा दिया, मोदी की दूसरी पारी, यह जनता की जिम्मेदारी।
मांगपत्र सौंपा
मिर्जापुर। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने 16 मांगों का पत्र सौंपते हुए कहा कि इस सरकार में इस जिले में बहुत से विकास कार्य हुए और उनको आशा है कि आगे भी यह क्रम जारी रहेगा। कहा कि उनकी मांगों पर प्रदेश सरकार का सदैव से सकारात्मक रुख रहा है। उन्होंने आशा जताई कि इस मांगपत्र पर भी शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। इस पर डिप्टी सीएम ने कहा कि मोदी का खजाना जनहित के कार्यों के लिए सदैव खुला है।
मड़िहान विधायक ने लगाई गुहार
मिर्जापुर। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने पत्रक देकर रास्ते के निर्माण की मांग की। विधायक ने बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र में डगमगपुर से जयहिंदी पहाड़ी मार्ग, जिसकी लंबाई 11 किलोमीटर की है, उसको स्वीकृति तो मिल गई है लेकिन उसका 14 करोड़ 50 लाख रुपये का बजट नहीं जारी किया गया है। इस के कारण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। डिप्टी सीएम ने आश्वासन दिया