{"_id":"5ba54139867a557f032acea8","slug":"201537556793-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 सितंबर से शुरू होगा राष्ट्रीय राजमार्ग-76 का मरम्मत कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 सितंबर से शुरू होगा राष्ट्रीय राजमार्ग-76 का मरम्मत कार्य
Updated Sat, 22 Sep 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल की पहल पर 25 सितंबर से राष्ट्रीय राजमार्ग 76 की मरम्मत का कार्य 25 सितंबर से शुरू होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सड़क का शिलान्यास कर चुके हैं। अब इस सड़क को चलने योग्य बनाने के लिए मरम्मत का कार्य उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के राजमार्ग डिविजन को करना है। राष्ट्रीय राज मार्ग- 76 के मरम्मत कार्य को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की थी और सड़क का मरम्मत कार्य जल्द शुरू कराने का अनुरोध किया था। केंद्रीय मंत्री के अनुरोध पर केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजमार्ग- 76 के मरम्मत का निर्देश दिया है। यह कार्य 25 सितंबर से शुरू हो जाएगा। अनुप्रिया पटेल ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-76 पर नए सिरे से सड़क बनाई जाएगी। यह कार्य नवरात्र के पहले हफ्ते से शुरू हो जाएगा। क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत और निर्माण का कार्य दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में राजमार्ग को लोगों के चलने योग्य बनाया जाएगा और दूसरे चरण में आवागमन को बेहतर बनाने के लिए नई सड़क का निर्माण किया जाएगा। इससे छानबे विंध्याचल के अलावा इलाहाबाद जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी।