फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   हलिया में शहीद की स्मारक पर मनबढ़ कर रहे कब्जा

हलिया में शहीद की स्मारक पर मनबढ़ कर रहे कब्जा

Tue, 18 Sep 2018 11:26 PM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
हलिया में शहीद की स्मारक पर मनबढ़ कर रहे कब्जा
लालगंज। हलिया स्थित शहीद स्मारक परिसर से अवैध कब्जा हटाया जाएगा। लालगंज तहसील में मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर भारत पाकिस्तान युद्ध में शहीद हुए हलिया के बिहला पटेहरा निवासी केशरी सिंह की पत्नी छोटी कुंअर ने जिले के नोडल अधिकारी व विशेष सचिव सिंचाई सुरेंद्र विक्रम से शिकायत करते हुए शहीद स्मारक से अवैध कब्जा हटाने की मांग की। इस दौरान मामला संज्ञान में आने पर जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने एसडीएम लालगंज को स्मारक से अवैध कब्जा हटवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

विशेष सचिव ने तहसील दिवस पर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि पुराने मामलों का निस्तारण गंभीरता से किया जाए। उन्होंने एसडीएम अरविंद कुमार चौहान को 10 सदस्यीय टीम बनाकर मामलों का निस्तारण कराने का निर्देश दिया। टीम में तहसीलदार, पुलिस सब इंस्पेक्टर, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, पशु चिकित्सक एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी रहेंगे। संपूर्ण समाधान दिवस में आए नौ प्रार्थना पत्रों निस्तारण मंगलवार की शाम तक निस्तारित करते हुए आख्या देने का निर्देश मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन ने संबंधित अधिकारियों को दिया। कुल 147 शिकायतें आईं जिसमें सात का मौके पर निस्तारण किया गया। ऋण मोचन योजना से वंचित लघु व सीमांत किसानों ने योजना में शामिल करने की मांग की। मगरदा के उमेश सिंह तथा बामी गांव के शेर मोहम्मद ने दो माह से जले पड़े ट्रांसफार्मर को बदलवाने, हलिया के बरबसा गहरवार के परमेश्वर प्रसाद ने ग्राम पंचायत में सार्वजनिक भूमि की नाली चकरोड से अतिक्रमण हटवाने, खुदाईपुर के प्रदीप दुबे ने ग्राम पंचायत में वित्तीय अनियमितता, सेमरी कला के रवींद्र कुमार मिश्र ने नाली का निर्माण कर खेतों को नहर व तालाब से जोड़ने की मांग की। पुलिस अधीक्षक शालिनी ने भूमि संबधित विवादों की अधिकता मिलने पर हलिया व लालगंज थाना प्रभारी को निस्तारण का निर्देश दिया। इस मौके पर डा. ओपी तिवारी, तहसीलदार कर्मेंद्र कुमार, सीओ रमाकांत, थाना प्रभारी पीके यादव व प्रवीण सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस पर सभी चार तहसीलों में आए कुल 429 मामलों में सिर्फ 16 का ही निस्तारण किया गया। लालगंज तहसील में 147 में से सात मामलों का ही मौके पर निस्तारण हो सका। वहीं सदर तहसील में एडीएम राजित राम प्रजापति, एसडीएम आशुतोष दुबे ने जनता की समस्याएं सुनीं। यहां 178 मामले में से पांच मामले ही निस्तारित किए गए। मड़िहान में उपजिलाधिकारी सविता यादव ने जनता की समस्याएं सुनीं और 41 में एक मामले का ही निस्तारण हो सका। चुनार में सीआरओ महमूद आलम अंसारी ने समस्याएं सुनी। इस दौरान 63 मामले आए जिसमें से तीन का निस्तारण हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
छात्रावास के निर्माण में नहीं आएगी धन की कमी : हलिया। विशेष सचिव सिंचाई व जिले के नोडल अधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने मंगलवार को राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कालेज बरौधा के परिसर में निर्माणाधीन छात्रावास भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि छात्रावास के निर्माण में धन की कमी आड़े नहीं आएगी। स्थानीय लोगों की मांग पर उन्होंने जीजीआईसी बरौधा में बेहतर शिक्षा के लिए पांच शिक्षिकाओं का शीघ्र समायोजन करने का निर्देश दिया। विशेष सचिव साढ़े तीन बजे राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कालेज बरौधा पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले कालेज की छात्राओं के लिए बन रहे छात्रावास भवन के निर्माण कार्य का जायजा लिया। उस समय छात्रावास भवन की छत की ढलाई के लिए सटरिंग का कार्य किया जा रहा था। निर्माण की गति के धीमी होने का कारण पूछने पर प्रोजेक्ट निर्माण इकाई के लोगों ने बताया कि धन की कमी से काम में तेजी नहीं आ पा रही है। इसके बाद विशेष सचिव ने डीएम तथा सीडीओ को छात्रावास के निर्माण के लिए स्वीकृत धन शीघ्र मुहैया कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि छात्रावास के आसपास तथा भीतर किसी भी कीमत पर जलभराव न हो, ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए । कालेज परिसर में साफ-सफाई, पेयजल तथा बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। स्थानीय लोगों ने विशेष सचिव से बेलन बरौधा स्थित नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक की तैनाती की मांग की। लोगों ने कहा कि इस अस्पताल में बड़ी तादाद में गरीब इलाज कराने जाते हैं लेकिन डाक्टर की कमी के चलते अपेक्षित इलाज नहीं होता है। इसको गंभीरता से लेते हुए विशेष सचिव ने सीएमओ को तत्काल बरौधा स्थित सरकारी अस्पताल में चिकित्सक तैनात करने का निर्देश दिया। इस दौरान डीएम अनुराग पटेल, एसपी शालिनी, सीडीओ प्रियंका निरंजन, छानबे विधायक राहुल प्रकाश, एसडीएम अरविंद कुमार चौहान, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अश्विनी कुमार मिश्र, सूचना निदेशक ओमप्रकाश उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed