फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   मंडलीय चिकितसालय के ओटी में रोशनी नहीं रहने एवं गड़बड़ी पर भड़के विशेष सचिव

मंडलीय चिकितसालय के ओटी में रोशनी नहीं रहने एवं गड़बड़ी पर भड़के विशेष सचिव

Wed, 15 Aug 2018 01:24 AM IST
Updated Wed, 15 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
मंडलीय चिकितसालय के ओटी में रोशनी नहीं रहने एवं गड़बड़ी पर भड़के विशेष सचिव
मिर्जापुर। विशेष सचिव सिंचाई सुरेंद्र विक्रम ने मंगलवार को मंडलीय चिकित्सालय, पीएसी आवास भवन, विंध्याचल के रोडवेज परिसर में बन रहे शौचालय का निरीक्षण किया। इस दौरान मंडलीय चिकित्सालय के दवा का स्टाक, इमरजेंसी और ओटी को देखा। आरपेशन थियेटर में पर्याप्त प्रकाश नहीं होने और एसी में गंदगी देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने तत्काल रोशनी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उन्होंने टेक्निकल टीम को पीएसी आवास भवन के निर्माण में इस्तेमाल की जा रही सामग्री के नमूने की जांच करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

विशेष सचिव सुबह साढ़े आठ बजे मंडलीय चिकित्सालय पहुंचे इमरजेंसी कक्ष सहित सभी वार्डों को देखा। ओपीडी में चर्म रोग विशेषज्ञ डा. ओपी सिंह से मरीजों की संख्या के बारे में पूछा। नेत्र, ईएनटी सर्जन, सर्जन आदि के कमरे में जानकारी ली। सीएमओ एवं एसआईसी को मरीजों को सारी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। चाइल्ड केयर एवं डिलेवरी आदि से संबंधित जरूरतों पूरा कराने का भरोसा दिया। आपरेशन कक्ष एक व दो में रोशनी कम मिलने व एसी में गंदगी देखकर नाराजगी जताई। एसी की हर माह सफाई कराने और उपकरणों को साफ सुथरा रखने का निर्देश दिया। सीएचसी, पीएसी भी सारी चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने को कहा। चिकित्सक एवं स्टाफ नर्सों द्वारा सीआर टेेबल मशीन की मांग करने पर सीएमओ को कम से कम एक तत्काल उपलब्ध कराने को कहा। मेडिसीन एवं कचरा के डिस्पोजल के बारे में बताया गया कि उसे वाराणसी भेजा जाता है। सर्जिकल वार्ड में भर्ती मरीज राजकुमार तिवारी निवासी विंध्याचल एवं पप्पू यादव निवासी बसारी से इलाज एवं दवा मिलने के बारे में जानकारी ली। दोनों ने पूरी तरह से सुविधा नहीं मिलने की बात कही। इसपर उन्होंने उनका बेहतर इलाज करने को कहा। जांच केंद्रों को देखते हुए आने वाले मरीजों की पूरी जांच करने को कहा। डायलिसिस मशीन के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान एसआईसी विनय पांडेय, सीएमओ ओपी तिवारी, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

टीम भेजकर कराई जाए जांच
विशेष सचिव सुरेंद्र विक्रम ने केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, आश्रम पद्घति विद्यालय तथा कस्तूरबा गांधी के अतिरिक्त सभी डिग्री कालेजों वं बालिका राजकीय कालेजों में महिला टीम भेजकर छात्र छात्राओं का स्वास्थ परीक्षण कराने का निर्देश सीएमओ को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माणाधीन शौचालय का किया निरीक्षण
विंध्याचल। विशेष सचिव सुरेंद्र विक्रम ने विंध्याचल रोडवेज में बन रहे सुलभ इंटरनेशन सोशल सर्किल आर्गनाइजेशन के द्वारा बनाए जा रहे सुलभ शौचालय का निरीक्षण किया। इस दौरान मौजूद पर्यटन अधिकारी ने बताया कि 23 लाख रुपये की लागत से यह शौचालय पर्यटन विभाग द्वारा बनवाया जा रहा है। निर्माण पूर्ण होने के बाद 30 वर्षो तक सुलभ इंटरनेंशनल सोशल सर्किल आर्गनाइजेशन के द्वारा इसकी देखरेख की जाएगी। यहां आने वाले यात्रियों से पांच रुपये शौचालय एवं पांच रुपये नहाने के लिए लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed