फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   दिव्यांग व वृद्घा पेंशन के लाभार्थियों का करें सत्यापन

दिव्यांग व वृद्घा पेंशन के लाभार्थियों का करें सत्यापन

Thu, 26 Apr 2018 11:44 PM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
दिव्यांग व वृद्घा पेंशन के लाभार्थियों का करें सत्यापन
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित विकास भवन में जिला समाज कल्याण अधिकारी पीके सिंह की अध्यक्षता में वृद्घा व दिव्यांग पेंशन और ग्राम स्वराज अभियान को लेकर बैठक बुधवार को हुई। जिसमें कहा कि सभी एडीओ समाज कल्याण ससमय वृद्घावस्था और दिव्यांग पेंशन के लाभार्थियों का सत्यापन कार्य करें। दिव्यांगों और वृद्घा पेंशन के लाभार्थियों का आधार प्राथमिकता पर जमा कराए। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला ने कहा कि दिव्यांगजनों के लिए विशेष यूडीआईडी कार्ड बनाया जा रहा है। जिन दिव्यांगों का यूडीआईडी कार्ड नहीं बना है, ऐसे लाभार्थियों को चिहिंत करते हुए यूडीआईडी कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें। कहा कि सभी एडीओ समाज कल्याण सरकार द्वारा दिव्यांग जनों और वृद्घजनों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दे, जिससे योजनाओं का लाभ दिव्यांगों और वृद्घजनों को मिल सके। उन्होंने कहा कि ग्राम स्वराज योजना के तहत अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें वंचित लाभार्थियों का योजना का लाभ शासन के निर्देश पर पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। ग्राम स्वराज अभियान के तहत नए लाभाविंत दिव्यांगों और वृद्घों की सूची पांच मई तक जमा कराए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी, लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed