{"_id":"5a565a174f1c1b191b8b45c5","slug":"201515608599-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूंग-फू खिलाड़ियों का किया गया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूंग-फू खिलाड़ियों का किया गया सम्मान
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। आवास विकास कालोनी स्थित एक लॉन में पतंजलि योग समिति एवं विंध्य योग सेवा धाम ट्रस्ट के तत्वावधान में बुधवार को राष्ट्रीय स्तर की कुंगफू प्रतियोगिता में गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रांज मेडल जीत कर लौटे खिलाड़ियों को विंध्या गौरव रत्न से सम्मानित किया गया। इन खिलाड़ियों ने मुंबई के अंधेरी स्पोर्ट्स कांपलेक्स में आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश को द्वितीय स्थान दिलाया था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व सनातन संस्कृति रक्षा मंच के प्रदेश अध्यक्ष राज माहेश्वरी रहे। उन्होंने कहा कि संस्था निशुल्क योग व परमार्थ सेवा का कार्य कर रही है। कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। योगी भोलानाथ ने कुंग-फू में मेडल लेकर लौटे विजेताओं व उनके कोच को स्मृति चिह्न प्रदान किया। मुख्य केंद्रीय महिला प्रभारी संगीता व्यास ने कहा कि जनपद में ऐसे युवाओं की फौज है, जिनमें अपार ऊर्जा है। उन्हें निखारने की जरूरत है। अध्यक्षता ज्वाला सिंह व संचालन राजेंद्र गोयनका ने किया। इस मौके पर रितिका, आलिया, राजलक्ष्मी, सूरज, आशीष, सागर, अमन, सौरभ, मोहित, ऋषभ, इंजल, विजय लक्ष्मी, यश्वी रूपेश, अभिषेक, राजश्री आदि मौजूद रहे।