{"_id":"5a2ece1e4f1c1b79548c2d9f","slug":"201513016862-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी फसल के लिए सही समय पर करें बुआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी फसल के लिए सही समय पर करें बुआई
Updated Mon, 11 Dec 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सीखड़। भारतीय सब्जी अनुसंधान केंद्र अदलपुरा में राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन सोमवार को हुआ। गोष्ठी के प्रथम सत्र की अध्यक्षता डा. पीएस नाईक पूर्व निदेशक भारतीय सब्जी अनुसंधान वाराणसी ने किया। उन्होंने कहा कि अच्छा बीज उत्पादन के लिये बुवाई के सही समय का चुनाव, बीज प्राइमिंग, कोरिंग एवं बीज की शुद्धता बनाये रखने के लिये अनुरक्षण प्रजनन की आवश्यकता है। इसके अलावा पलाटिंग मैटेरियल की उपलब्धता किसानों को सुनिश्चित करने के लिये संस्थानों से योजना बनाने को कहा। डा. चिरंचीव श्रीनिवास निदेशक राष्ट्रीय कृषि शोध एवं प्रबंधन अकादमी हैदराबाद ने बताया कि फसल अवशेष को कंपोष्ट बना कर मृदा में उपयोग करें, इससे गुणवत्ता युक्त सब्जी का उत्पादन किया जा सकता है और आय में भी बढ़ोतरी होगी। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान केंद्र अदलपुरा के निदेशक डा. बिजेंद्र सिंह ने पोषण सुरक्षा के लिये सब्जियों का का संरक्षण बहुत आवश्यक है। इस ओर भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान काफी तेजी से काम कर रहा है। इस गोष्ठी को डा. आशुतोष मोहन, डा. पीएम तोमर, डा. ब्रह्मा सिंह, डा. जगदीश सिंह, एबी राय, डा.हीरालाल, डा. एसके वर्मा, डा. डीआर भारद्वाज, डा. सुधाकर पांडेय, डा.बीके सिंह आदि ने राष्ट्रीय गोष्ठी में भाग लिया। गोष्ठी के समापन पर धन्यवाद ज्ञापन डा. ए बी राय ने किया।