{"_id":"59bd77e74f1c1b91688b4fe0","slug":"201505589223-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावी व वरिष्ठजनों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावी व वरिष्ठजनों को किया सम्मानित
Updated Sun, 17 Sep 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। महंथ शिवाला स्थित फन सिटी में पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के तहत अनुसूचित मोर्चा द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मेधावी और वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया।
काशी क्षेत्र के प्रभारी विधायक कादीपुर राजेश गौतम ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है, सम्मान समारोह जैसे कार्यक्रमों से बच्चों का मनोबल बढ़ता है। मुख्य अतिथि इलाहाबाद बारा विधायक अजय कुमार ने भी मेधावी छात्रों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयालय उपाध्याय और अंबेडकर जी के जीवन से प्रेरणा लें। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार सोनकर ने कहा कि पं.दीन दयाल उपाध्याय एकात्मक मानववाद के प्रेरणा श्रोत रहे। उनका मानव दर्शन, मानव जीवन और संपूर्ण दृष्टि से मात्र एक दर्शन है। कार्यक्रम में लालचंद्र भारती, कल्लूराम, जटाधारी सोनकर, रामदुलार चौधरी, रामलखन गौतम को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान विष्णु सोनकर, संतोष गोयल, श्रीराम भारती, राजेश भारती, विनोद सोनकर, श्याम लाल सोनकर, रामचंद्र सोनकर आदि शामिल रहे। संचालन लाल बहादुर सरोज ने किया।