{"_id":"5c7047cebdec22116d2d8f56","slug":"191550862286-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल मॉनिटरिंग टीम मझिगवां पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल मॉनिटरिंग टीम मझिगवां पहुंची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चील्ह। विकास खंड कोन के ग्राम पंचायत में केंद्र सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों व योजनाओं का जायजा लेने नेशनल मॉनिटरिंग टीम शुक्रवार को मझिगवां पहुंची। पंचायत पर आयोजित चौपाल के जरिए एक-एक करके कई लाभार्थियों से हुए विकास कार्य एवं योजना का मिल रहे लाभ के बारे में पूछताछ की।
टीम में एनएलएम टीम में शामिल धर्म कुमार एवं सुरेंद्र कुमार ने लाभार्थियों से केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ ही मनरेगा के बारे मेें पूछताछ किया। इस दौरान उन्होंने जॉबकार्ड धारकों की संख्या व मौके पर काम कर रहे श्रमिकों से जानकारी ली। चौपाल में राशन कार्ड ,वृद्धा पेंशन ,विधवा पेंशन, दिव्यांग पेशन, समूह गठन सहित सभी सरकारी योजनाओं का एक-एक करके जानकारी प्राप्त किया। चौपाल के बाद गांव का भ्रमणकर एनएलएम टीम ने प्रधानमंत्री आवास की हकीकत देखते हुए विद्युत कनेक्शन, रसोई गैस कनेक्शन व शौचालय आदि के बारे में विशेष नजर रखी। समूह गठन व उसका संचालन सही ढंग से ना होने व रोजगार सेवक के पास सभी अभिलेख उपलब्ध ना होने पर नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान बृजेश सिंह, ओमप्रकाश सिंह, हरिशंकर, उदय, विनोद, तकनीकी सहायक व रोजगार सेवक के अलावा ग्राम प्रधान लालचंद बेलदार मौजूद रहे।