फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   सब रोगों की एक ही दवा मिट्टी, पानी, धूप, हवा

सब रोगों की एक ही दवा मिट्टी, पानी, धूप, हवा

Sat, 17 Nov 2018 12:11 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
सब रोगों की एक ही दवा मिट्टी, पानी, धूप, हवा
अहरौरा (मिर्जापुर)। नगर के आर्य शिशु मंदिर परिसर में 11 नवंबर से चल रहे जन-जागरण अभियान के छठवें दिन लोगों को स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी गई। जन-जागरण अभियान के तहत श्री मनसा राम गुप्त योग समिति के योग व प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. हरिशंकर गुप्ता ने कहा कि पृथ्वी पर रहने वाले वाले समस्त जीवों का शरीर पांच तत्वों से मिलकर बना है। उन्होंने बताया कि कोई भी जीव यदि पांच तत्वों के संपर्क में रहता है तो वह जीवन पर्यंत स्वस्थ व निरोगी रह सकता है। कहा कि कहा कि सब रोगों की एक ही दवा मिट्टी, पानी, धूप, हवा है।
विज्ञापन

आयुष मंत्रालय की गाइड लाइन में चलने वाले 11 से 18 नवंबर तक जन-जागरण अभियान के अंतर्गत श्री मनसा राम गुप्त योग समिति की महिला डॉ. शशिकला मोदनवाल कहा कि इंसानों की अपेक्षा इस पृथ्वी पर जानवर ज्यादा स्वस्थ हैं, क्योंकि वह पांच तत्व के संपर्क में हमेशा रहते हैं। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ आर्य शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य राम सकल वर्मा ने मनसा राम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि मनसा राम अपना संपूर्ण जीवन अविवाहित रहकर देश एवं समाज के लिए काम किए। वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के उत्तर प्रदेश व्यवस्था प्रमुख का दायित्व बखूबी निभाया साथ ही साप्ताहिक पांचजन्य मासिक राष्ट्र धर्म एवं साप्ताहिक युग विवेक का प्रकाशन भी सुचारु रूप से संचालित किया। उन्हीं के स्मृति में मंशाराम योग समिति प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग पर निरंतर कार्य कर रही है। इस मौके पर उपस्थित छात्र-छात्राओं में प्राकृतिक चिकित्सा की विधि कटी स्नान, पैरों का गरम स्नान, मालिश, मिट्टी की पट्टी, प्रक्षालन, आंखों धुलाई, अनिमा की विधि, बदन की मिट्टी पट्टी, भाप स्नान के बारे में करके दिखाया गया। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed