फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   वाणिज्यकर विभाग ने एक व्यापारी के गोदाम पर मारा छापा

वाणिज्यकर विभाग ने एक व्यापारी के गोदाम पर मारा छापा

Fri, 21 Sep 2018 12:16 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
वाणिज्यकर विभाग ने एक व्यापारी के गोदाम पर मारा छापा
गोदाम में व्यापारी से पूछताछ करती टीम
मिर्जापुर। वाणिज्य कर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर ओपी सिंह के नेेतृत्व में छह सदस्यीय टीम ने गुरुवार को कटरा कोतवाली क्षेत्र के पान दरियवा मोहल्ले में गुटखा, तंबाकू और माचिस के एक गोदाम पर औचक छापेमारी की। इस दौरान टीम ने शंकरलाल रामसागर फर्म के मालिक शंकरलाल से खरीद ब्रिकी से संबंधित अभिलेख मांगे तो शंकरलाल नहीं दिखा सके। कहा कि सारे अभिलेख उनके मुंशी के पास है लेकिन वह आज आया नहीं है। उसके आने के बाद सभी अभिलेख दे पाएंगे। इसके बाद टीम ने नोटिस देते हुए तीन अक्तूबर तक अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया। चेतावनी दी कि अगर उसने खरीद ब्रिकी का हिसाब नहीं दिया तो जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वाणिज्य कर विभाग को शिकायत मिली थी कि नगर के पान दरियवा मोहल्ले में स्थित एक व्यापारी की ओर से टैक्स में हेराफेरी की जा रही है। इससे सरकार को राजस्व की हर महीने लाखों की क्षति हो रही है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए ज्वाइंट कमिश्नर ओपी सिंह ने विशेष सतर्कता दल के साथ गुरुवार की दोपहर दो बजे शंकरलाल रामसागर फर्म के गोदाम पर औचक छापा मारा। इसकी जानकारी होते ही व्यापारियों में हड़कंप मच गया। अधिकांश व्यापारी अपनी अपनी दुकानें बंद करने लगे। टीम ने गोदाम पर पहुंचते ही व्यापारी शंकरलाल से माल की खरीद और बिक्री का पूरा हिसाब मांगा और पूरे गोदाम की जांच की। जांच के दौरान पाया कि 36 पेटी गुटखा, 160 पेटी माचिस और 36 पेटी जर्दा रखा था। टीम ने इन सामान का जीएसटी बिल चेक किया। इसके अलावा अबतक की गई खरीद और बिक्री का बिल उपलब्ध कराने को कहा। टीम ने बताया कि व्यापारी के पास कई बिल नहीं थे। मांगने पर बताया कि व्यापारी ने बताया कि सभी बिले उसके मुनीम के पास हैं जो गैर जनपद गया है। उसके आने पर बिल दे देगा। बिल नहीं देने पर टीम ने नोटिस देकर तीन अक्तूबर तक बिल जमा करने की मोहलत दी। बिल नहीं देने पर जुर्माना लगाने की चेतावनी दी। सूत्रों की मानें तो खरीद और बिक्री में बडे़ पैमाने पर गड़बड़ी है जिसकी जांच टीम ने की हैै।
विज्ञापन

वाणिज्य कर की छापेमारी की जानकारी होते ही आसपास और करीब सौ मीटर के दायरे में आने वाले अधिकांश व्यापारी अपने-अपने गोदाम बंद कर लापता हो गए। कुछ तो दूर से टीम की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे। यह सोच कर वे सशंकित थे कि कहीं टीम उनके प्रतिष्ठान और गोदाम पर न आ जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed