फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   शौचालय निर्माण में लापरवाही बरत रहे प्रधान व सचिव

शौचालय निर्माण में लापरवाही बरत रहे प्रधान व सचिव

Wed, 13 Dec 2017 12:25 AM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
शौचालय निर्माण में लापरवाही बरत रहे प्रधान व सचिव

विज्ञापन
मिर्जापुर। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत शौचालयों के निर्माण में प्रधान और सचिव लापरवाही बरत रहे हैं। प्रधान और सचिवों की लापरवाही से अभियान को सफल बनाने में परेशानी हो रही है। ग्राम प्रधान व सचिव द्वारा मानकों की अनदेखी करके शौचालय बनवाया जा रहा है। मामले का खुलासा ब्लॉक समन्वयकों के निरीक्षण के दौरान हुआ।

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत शौचालय निर्माण में प्रधान और सचिव की लापरवाही से ग्राम को खुले में शौच मुक्त बनाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विकास खंड हलिया के ग्राम पंचायत मनिगड़ा में शौचालयों का निर्माण हो रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी बालेशधर द्विवेदी के निर्देश पर गांवों में बन रहे शौचालयों का सत्यापन चल रहा है। ब्लॉक समन्वयक आशिक अली और राजदेव की टीम ने शौचालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई खामियां मिली। उन्होंने बताया कि बेस लाइन परिवार संख्या 335 है। परिवार के सापेक्ष अब तक कुल 223 शौचालय के लिए धन अवमुक्त किया गया है। जिसमें से 158 शौचालय का निर्माण कराया गया, जिसमें से 23 प्रयोग में मिले। वहीं 135 शौचालय का अपूर्ण एवं बिना मानक के काफी खराब तरीके से निर्माण कराया गया। बीसी द्वारा निरीक्षण के दौरान दिए जा रहे निर्देशों की ठेकेदार कुद्दुस, प्रधान फूलवंती और सचिव राम जी गुप्ता द्वारा अनदेखी की जा रही है। बीसी द्वारा मामले की जानकारी डीपीआरओ को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed