फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   मैजिक के धक्के से छात्र की मौत, ग्रामीणों ने सड़क किया जाम

मैजिक के धक्के से छात्र की मौत, ग्रामीणों ने सड़क किया जाम

Wed, 23 Aug 2017 12:15 AM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
मैजिक के धक्के से छात्र की मौत, ग्रामीणों ने सड़क किया जाम

विज्ञापन
चेतगंज। स्कूल से घर लौट रहे हाईस्कूल के एक छात्र की मंगलवार की दोपहर चील्ह थाना क्षेत्र के तिलठी गांव के पास मैजिक की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने चील्ह-गोपीगंज मार्ग पर जाम लगा दिया। वाहन को फूंकने का भी प्रयास किया लेकिन पुलिस ने रोक दिया। दो घंटे बाद जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ने सहायता राशि और कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।

तिलठी गांव निवासी शिवशंकर यादव का पुत्र मोनू (16) क्षेत्र के श्रीपट्टी स्थित एसके इंटर कालेज में पढ़कर मंगलवार की दोपहर साइकल से घर आ रहा था। जैसे ही तिलठी गांव के पास पहुुंचा कि मिर्जापुर से गोपीगंज जा रही मैजिक ने साइकल में टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिर गया। लोग इससे पहले अस्पताल ले जाते, उसकी मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मैजिक को जलाने की कोशिश करने लगे। तभी पुलिस पहुंच गई। पुलिस के रोकने के बदा ग्रामीणों ने चील्ह-गोपीगंज मार्ग को जाम कर दिया। जाम से दोनों तरफ-वाहनों की कतारें लग गईं। वे मुआवजा देने, घटना स्थल पर रोड ब्रेकर बनाने और मैजिक के खिलाफ कार्रवाई मांग कर रहे थे। स्थानीय पुलिस वालों ने काफी प्रयास किया लेकिन ग्रामीण शांत नहीं हुए। लगभग दो घंटे जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे और पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता की और तत्काल दस हजार रुपये की सहायता दी। उनके समझाने से ग्रामीण शांत हुए और रास्ता खुलवाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed