{"_id":"5991ea3d4f1c1b752d8b4588","slug":"191502734909-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंडित भारत को अखंड भारत बनाने का दिलाया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंडित भारत को अखंड भारत बनाने का दिलाया संकल्प
Updated Mon, 14 Aug 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। नारघाट स्थित शहीद उद्यान में अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम सोमवार को आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विहिप के नगर अध्यक्ष रतन अग्रहरि व डा. बद्री प्रसाद दूबे ने दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर की।
शहीद उद्यान में सोमवार को विहिप के तत्वावधान में अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि बद्री प्रसाद व रतन अग्रहरि ने दीप प्रज्ज्वलित व चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में बद्री प्रसाद ने कहा कि सत्ता के लालच में अंग्रेजों द्वारा खींची गई विभाजन लकीर मातृभूमि में रहने वालों को मुस्लिम दास्तां में कुचले जाने के लिए छोड़ दी गई। अनादी काल से चली आ रही संस्कृति का निष्कासन हो गया। उन्होंने मौजूद कार्यकर्ताओं को खंडित भारत को अखंड बनाने का संकल्प दिलाया। जिला मंत्री मनोज दमकल ने कहा कि 14 अगस्त 1947 की मध्य रात्रि में जब पूरा देश सो रहा था, उस समय तथाकथित नेता भारत का बंटवारा करने में लगे थे। उन्होंने कहा कि यह देश का बंटवारा नही था, बल्कि अनादि काल से निर्मित प्रतिमा का खंडन था। कार्यक्रम में पंकज टंडन, अजय दूबे, गौरव बरनवाल, रूप नारायन, संतोष सिंह, राज माहेश्वरी, सतीश गुप्ता, संजय गुप्ता, सानू सिंह राठौर, शेखर केशरवानी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता रतन अग्रहरि व संचालन गोपाल केशरवानी ने की।