फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   मां का दर्शन करने आया युवक गंगा में डूबा, मौत

मां का दर्शन करने आया युवक गंगा में डूबा, मौत

Sun, 07 Apr 2019 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
मां का दर्शन करने आया युवक गंगा में डूबा, मौत
विंध्याचल। ज्ञानपुर से पांच दोस्तों के साथ मां का दर्शन करने आया पंकज (21) शनिवार को गंगा में डूब गया। बाद में गोताखोरों ने उसका शव गंगा में से बाहर निकाला। पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया। गंगा स्नान करते समय उसका पैर फिसल गया जिससे वह नदी में चला गया था।
विज्ञापन

पंकज भदोही जिले के ज्ञानपुर थाना क्षेत्र का निवासी था। भुवनेश्वर कुमार बरनवाल का पुत्र पंकज बरनवाल अपने गांव के ही पांच दोस्तों के साथ तीन मोटरसाइकिल से मां का दर्शन करने आया था। दोपहर में विंध्याचल पहुंच कर बनारस बस स्टैंड मोटरसाइकिल जमा किया और बसवरिया घाट स्नान करने पहुंचे। पंकज और उसके दोस्त स्नान कर रहे थे कि अचानक पंकज का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जाकर डूबने लगा। यह देख उसका दोस्त रोहित बचाने के लिए कूदा तो वह भी डूबने लगा। किसी तरह गंगा में से रोहित बाहर निकला और पंकज पानी में डूब गया। गंगा में युवक के डूबने की खबर सुनते ही धाम चौकी प्रभारी श्यामधरसिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू कर दी। दो घंटे बाद शव को गंगा से बाहर निकाला गया। गोताखोर चानिका साहनी, मुन्नू साहनी , राजेन्द्र साहनी, सूरज साहनी, ननकू साहनी, भडऊ साहनी व डब्बू साहनी ने गंगा में डुबकी मार कर शव को बाहर निकाला। युवक की मौत की खबर फोन के माध्यम से परिजनों को दिया गया। मौके पर पहुंचे पिता भुनेश्वर बरनवाल बेटे के शव को ले कर सामुदायिक स्वास्थ केंद पहुंचे जहां डा. सतोष कुमार सिंह ने युवक को देखते ही मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष विंध्याचल विवेकानन्द के अनुसार मृतक मेला क्षेत्र के बाहर श्मशान घाट पर स्नान कर रहे थे एवं गहरे पानी में चले जाने के कारण उनकी मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed