{"_id":"5ba686a0867a557f6917f9b6","slug":"181537640096-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसजनों ने समस्याओं को लेकर ब्लाक मुख्यालय पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसजनों ने समस्याओं को लेकर ब्लाक मुख्यालय पर किया प्रदर्शन
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़री। कांग्रेसियों ने जनसमस्याओं को दूर करने की मांग को लेकर शनिवार को ब्लाक मुख्यालय पहाड़ी पर प्रदर्शन कर बीडीओ पहाड़ी को जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में क्षेत्र की सिंचाई, विद्युत एवं बदहाल सड़कों को दुरुस्त करने की मांग की गई थी।
कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष संजय पांडेय ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार को किसान विरोधी करार दिया। कहा सत्ता में आने से पहले किसानों के हित की बात करने वाली सरकार किसानों के दमन पर उतारु है। जय जवान जय किसान जागरण मंच के अध्यक्ष शारदा प्रसाद मिश्रा ने कहा सरकार की उपेक्षा के चलते क्षेत्र में सिंचाई के सभी संशाधन चौपट हो गए हैं। समितियों पर व्यापकतौर पर उर्वरक की काला बाजारी की जा रही है। किसान उंचे दामों पर दुकानों से उर्वरक लेने को विवश हैं। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने भूमि अधिग्रहण मामले में किसानों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है। पूर्व ब्लाक अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाकर सरकार ने किसानों के हितों के साथ खिलवाड़ किया है। वक्ताओं ने कहा पांच अक्तू्बर तक समस्याओं का समाधान न हुआ तो कांग्रेस जन ब्लाक का घेराव करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन में रमेश पांडेय, अंधारी पासी, संतोष तिवारी, मनोज शुक्ला, कृष्ण कुमार, शैलेंद्र पांडेय, कमलेश सिंह, कांता शर्मा, परमानंद तिवारी, चंद्रमा नंद सिंह पटेल, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष रवि दुबे आदि मौजूद रहे।