{"_id":"5b5e0e424f1c1b1e308b7ad9","slug":"181532890690-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिनों से बिजली पानी नहीं मिलने पर लोगों का गुस्सा फूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिनों से बिजली पानी नहीं मिलने पर लोगों का गुस्सा फूटा
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
बिजली, पानी के लिए सड़क पर आए लोग
मिर्जापुर। दो दिनों से बिजली पानी कटने से नाराज कटरा कोतवाली क्षेत्र भटवां की पोखरी मोहल्ले के लोगों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा। सैंकड़ों की संख्या में मोहल्लोवासी भारी बारिश होने के बावजूद सुबह नौ बजे सड़क पर उतरकर जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि बिजली पानी दो या फिर हमको जहर दे दो। सभी भटवा की पोखरी से निकलकर गिरधर के चौराहेे पहुंचे। इसके बाद भरूहना स्थित केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के कैंप कार्यालय पर पहुंचकर उनको ज्ञापन सौंपते हुए अपनी समस्या से अवगत कराया। लोगों की समस्या सुनने के बाद केंद्रीय मंत्री ने उनकी समस्या का समाधान निकालने का आश्वासन दिया। लोगों के सड़क पर उतने की खबर लगते ही शहर कोतवाल अरूण यादव एवं कटरा कोतवाल संतोष सिंह समेत भारी संख्या में फोर्स पहुंची।
गौरतलब हो कि अपर जनपद न्यायाधीश के आदेश पर जिला प्रशासन ने 27 जुलाई को कटरा कोतवाली क्षेत्र के भटवां की पोखरी में एक विवादित जमीन से लोगों को बेदखल करने के लिए लगभग 80 लोगों का बिलजी पानी का कनेक्शन काट दिया था जबकि नौ लोगों को उच्च न्यायालय से स्टे लेने के कारण छोड़ दिया गया था। दो दिनों से बगैर बिजली पानी के रह रहे मोहल्लो के लोगों का सब्र का बांध रविवार को टूट गया। आक्रोशित मोहल्लेवासी धीरे धीरे इकटठा होने लगे। भारी बारिश के बावजूद सैकड़ों की संख्या में लोग जुट गए। सभी ने कहा कि आखिर उनकी क्या गलती है। उन्होंने तो कई वर्ष पूर्व जमीन को अच्छी तरह से परख कर लिया था। फिर इसमें कहा से विवाद उपन्न हो गया। नाराज लोगों ने कहा कि अगर जिला प्रशासन की यहीं मंशा की उनको मार दिया तो वह लोग मरने के लिए तैयार है। सभी बिजली पानी दो या जहर दो का नारा लगाते हुए सड़क पर उतर गए। पूरे नगर में भ्रमण कर नारा लगाते रहे। इसके बाद भरूहना स्थित केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के कार्यालय पर पहुंचे। उनसे मिलकर ज्ञापन सौंपते हुए समस्या से अवगत कराया। कहा कि अगर उनको बिजली पानी नहीं दी गई तो वह आत्म हत्या करने के लिए विवश होंगे।
भटवा की पोखरी के विवादित स्थल में रहने वाले लोगों की बिजली पानी कटने से नाराज रविवार को घर के सारे लोग सड़क पर उतर गए। बूढ़े, बच्चे एवं महिलाएं भी सड़क पर उतरकर इसका विरोध जताने लगी। हाथ में लाठी डंडा व बर्तन तथा पानी की बाल्टी लिए लोग जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।
विज्ञापन
सीओ नगर संजय सिंह ने बताया कि भटवां के पोखरी मोहल्ले के लोग रविवार की सुबह नौ बजे सड़क पर बिजली पानी देने की मांग करते हुए सांसद कार्यालय गए थे। वहां केंद्रीय मंत्री से मिलने के बाद लगभग 11 बजे वापस अपने अपने घर चले गए। किसी ने किसी प्रकार का उपद्रव नहीं किया है।