{"_id":"5a8dc0934f1c1b410b8ba520","slug":"181519239315-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव को रवाना हुई पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव को रवाना हुई पोलिंग पार्टियां
Updated Thu, 22 Feb 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़िहान, राजगढ़। उत्तर प्रदेश पंचायत व नगरीय निकाय के रिक्त पदों के लिए उप चुनाव 22 फरवरी को सुबह सात बजे से शुरू होगा। उप चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा में पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। उप चुनाव के लिए मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। विकास खंड राजगढ़ के सेमरा बरहो और पटेहरा कला के बहुती में प्रधान पद के लिए उप चुनाव हो रहे हैं।
चुनाव के लिए राजगढ़ क्षेत्र के सेमरा बरहो में पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। ग्राम प्रधान के निधन के बाद उप चुनाव हो रहा है। एडिशनल एसपी अरुण कुमार सिंह ने ब्लॉक में सुरक्षा का जायजा लिया। चुनाव के लिए सेमरा बरहो में चार बूथ बनाए गए हैं। जिनमें बूथ अति संवेदनशील हैं। जिला मजिस्ट्रेट बिमल कुमार दुबे ने एसडीएम मड़िहान सविता यादव को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। राजगढ़ में तहसीलदार मड़िहान रामजीत मौर्य को तथा पटेहरा कला में तहसीलदार ओम प्रकाश पांडेय को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। विकास खंड राजगढ़ में पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेमरा बरहो तथा पंचायत भवन सेमरा बरहो में चुनाव होगा। पटेहरा कला में प्राठशाला अटारी, पंचायत भवन बहुती, प्राथमिक पाठशाला बहुती और पूर्व माध्यमिक विद्यालय अटारी में मतदान होगा। उप चुनाव के लिए पूनम देवी पत्नी स्व रामआसरे, विनोद पुत्र स्व रामनरेश चुनाव मैदान में हैं। पटेहरा कला के बहुती में ग्राम प्रधान पद के लिए 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतदान के बाद मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा में ब्लॉक परिसर में बने स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा।