{"_id":"5a3020944f1c1b79548c3108","slug":"181513103508-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलबीर सिंह रंग से नवाजे गए गणेश गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलबीर सिंह रंग से नवाजे गए गणेश गंभीर
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान लखनऊ की ओर से हिंदी साहित्य की विविध विधाओं पर साहित्यकारों के उत्कृष्ट योगदान के लिए वर्ष 2017 में नगर के श्री शिव इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य पं. उमा शंकर मिश्र को 50 हजार रुपये से पुरस्कृत किया गया। श्री मिश्र को उनके द्वारा रचित रसेंदु की उत्कृष्ट रचना भृगुराज विजय महाकाव्य को तुलसी सम्मान से नवाजा गया। वहीं प्रसिद्घ साहित्यकार एवं नवगीतकार गणेश गंभीर को उनकी नवगीत कृति संवत बदले के लिए बलबीर सिंह रंग पुरस्कार से नवाजा गया। जिले के साहित्यकारों ,वृजदेव पांडेय, प्रभुनारायण श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार सुमन, शुभम श्रीवास्तव ओम, लल्लू तिवारी, वृजेश सेठ, प्रो. जितेंद्र कुुमार सिंह, डा. अनुज प्रताप सिंह, सलिल पांडेय आदि ने हर्ष प्रकट कर शुभकामनाएं दीं।