{"_id":"5a2ece2e4f1c1b68678c14fb","slug":"181513016878-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाठशाला में नही पहुंच रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाठशाला में नही पहुंच रहे किसान
Updated Mon, 11 Dec 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कैलहट। कैलहट स्थित पंचायत भवन पर किसान पाठशाला आयोजित की जा रही है। इसके दूसरे दिन किसानों को उन्नत खेती की जानकारी दी गई। कार्यशाला का उद्देश्य किसानों की आय को दोगुना करने के उपाय सिखाना है। लक्ष्य सौ किसानों को सिखाने का है लेकिन बमुश्किल 20 कृषक शिरकत कर रहे हैं। किसानों की अत्यंत कम उपस्थिति कार्यक्रम की सफलता पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करती है। किसान पाठशाला के पहले दिन प्रशिक्षक राजीव कुमार ने किसानों को फसल चक्र, मृदा परीक्षण, बीज उपचार, भूमि शोधन, मृदा स्वास्थ्य कार्ड आदि के बारे मेँ जानकारी दी। किसानों को बताया कि कभी भी खेतों में बचे फसल अवशेष को खेतों में नही जलाना चाहिये, क्योंकि इससे खेतों में रहने वाले लाभकारी कीट नष्ट हो जाते हैं, जिससे भूमि की उर्वरा शक्ति कम होने लगती है। किसान पाठशाला मेँ अमित कुमार, पारसनाथ, शिवपूजन, विजय कुमार, राजेंद्र प्रसाद, अभय सिंह, चिरंजीव प्रसाद आदि किसान उपस्थित रहे।