{"_id":"5a186a684f1c1b60678bd59d","slug":"181511549544-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला चिकित्सालय में नवजात शिशु देखभाल सप्ताह मनाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला चिकित्सालय में नवजात शिशु देखभाल सप्ताह मनाया गया
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिला महिला चिकित्सालय में शुक्रवार नवजात शिशु देखभाल सप्ताह मनाया गया। इस दौरान हेल्दी बेबी शो प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन जिला महिला चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डा. किरन कला की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान नवजात शिशुओं की देखभाल, नियमित टीकाकरण, छह माह तक केवल स्तनपान कराने के बारे में बताया गया। प्रतियोगिता के मानकों पर चयनित शिशुओं को प्रथम, द्घितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन डा. एलएस सिंह बाल रोग विशेषज्ञ ने किया। इस दौरान डा. आशुतोष शुक्ला, डा. जेपी विश्वकर्मा, डा. हरिशचंद्र, पवन चतुर्वेदी, महेश शुक्ला, डा. हिरकानी, शालिनी दूबे टीएसयू के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन