{"_id":"5a05f3894f1c1b79548bc65c","slug":"181510339465-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय को लेकर धरना 19वें दिन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय को लेकर धरना 19वें दिन जारी
Updated Sat, 11 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। ब्लॉक मुख्यालयों पर आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के तत्वावधान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कलमबंद हड़ताल शुक्रवार को 19 वें दिन भी जारी रहा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मानदेय 15 हजार करने की मांग कर रही हैं। विकास खंड सीखड़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सीडीपीओ का घेराव किया। संघ अध्यक्ष सरोज सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चुनावी घोषणा के अनुसार आंगनबाड़ी को मानदेय 15 हजार मानदेय दिया जाए, साथ ही सहायक को 10 हजार प्रति माह किया जाय। उन्होंने कहा कि बीते 28 सितंबर 2016 के मुख्य सचिव के साथ समझौते का अनुपालन कराने व 30 जून 2017 का पालन कराने की मांग किया। इस दौरान आशा सिंह, स्नेहलता पांडेय, नीलम पांडेय, संगीता, शैल कुमारी, सुषमा दूबे, किरन, संगीता, शैल् कुमारी, कनक, कुंजन पांडेय, धनपत्ती देवी, सुमन आदि मौजूद रहे। विकास खंड कोन पर शुक्रवार को महिला आगनवाडी कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में ब्लॉक अध्यक्ष शकुंतला दुबे की अध्यक्षता में सीडीपीओ का कार्यालय का घेराव किया और सरकार विरोधी नारा लगाया। जिला संरक्षक सुशील कुमार उपाध्याय ने कहा कि जायज मांगों के सरकार द्वारा पूरा करने तक चलता रहेगा। इस दौरान सरिता उपाध्याय, रेनू देवी, सुनीता देवी, सविता देवी, उर्मिला देवी, पिंकी विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। राजगढ़ ब्लॉक पर प्रमिला दूबे, चंद्रावती देवी, सीतापत्ती देवी, आशा देवी, चमेली देवी, रेनू देवी, पुष्पा देवी, आशा सिंह आदि ने ब्लॉक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया और सीडीपीओ को पत्रक सौंपा।