{"_id":"59e25d164f1c1b98678b5b82","slug":"181508007190-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 सौ बीघा भूमि हुई अतिक्रमण मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 सौ बीघा भूमि हुई अतिक्रमण मुक्त
Updated Sun, 15 Oct 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया । कैमूर वन्यजीव अभ्यारण्य हलिया स्थित वन क्षेत्र में चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान में 16 सौ बीघा वन भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई गई है। इस दौरान वन भूमि पर अतिक्रमण कर बनाए गए 373 अवैध निर्माण भी ढहाए गए हैं। क्षेत्रीय वनाधिकारी भाष्कर प्रसाद पांडेय ने बताया कि पोनरी वन कंपार्टमेंट के सूरजगढ़ तथा सिधवनिया वन क्षेत्र का संपूर्ण क्षेत्रफल 1023.16 बीघा है। जिसमें सूरजगढ़ की करीब छह बीघा अतिक्रमित वन भूमि मुक्त करा ली गई है। सूरजगढ़ में कुल 39 अवैध निर्माण ढहाए गए हैं। कवलझर वन कंपार्टमेंट के बैधा तथा बलिहा वन क्षेत्र का संपूर्ण क्षेत्रफल 1680. 2 बीघा है। यहां 700 बीघा अतिक्रमित वनभूमि मुक्त कराई गई है। यहां भी वनभूमि पर अतिक्रमण कर बनाए गए 217 अवैध निर्माण ध्वस्त कराए गए हैं । हर्रा वन कंपार्टमेंट के बड़ौही वन क्षेत्र का संपूर्ण क्षेत्रफल 1094.14 बीघा है। बड़ौही में 300 बीघा अतिक्रमित वनभूमि मुक्त कराई गई है। यहां 117 अवैध निर्माण ढहाए गए हैं।