फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   जिला स्तरीय सम्मेलन में बनी चुनाव की रणनीति

जिला स्तरीय सम्मेलन में बनी चुनाव की रणनीति

Wed, 20 Mar 2019 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
जिला स्तरीय सम्मेलन में बनी चुनाव की रणनीति
लालगंज ।क्षेत्र के भर्रोह गांव में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय पर मंगलवार को भाजपा की छानबे विधानसभा के कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में पांचों विधानसभा क्षेत्रों में जिलास्तरीय संगठन के होने वाले सम्मेलन की रणनीति बनाई गई। संगठन के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सभी सम्मेलन चुनाव विजय के लिए होगा। जिसमें प्रत्येक पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
विज्ञापन

मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने सेक्टर स्तर पर तैयारी की समीक्षा किया। संगठन लोकसभा चुनाव में पूरी ताकत फतह करने पर विचार विमर्श करते हुए कहा कि भाजपा गठबंधन मजबूत है। लोकसभा चुनाव पार्टी संगठन के बल पर विजय करेगी। जिसके लिए पांचों विधानसभा क्षेत्र में जिलास्तरीय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन होगा। बैठक को संबोधित करते हुए काशी प्रांत के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बालेन्दुमणि त्रिपाठी ने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाए। उन्होंने कहा की जिस तरह विगत लोस व विस चुनावों मे कार्यकर्ताओं ने मेहनत कर भारी बहुमत से केन्द्र व प्रदेश में सरकार बनवाने में सहयोग किए थे उसी तरह नरेन्द्र मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाने के लिए दोगुनी ताकत से जूट जाएं। कहा कि कोई भी चुनाव व संगठन का मूलमंत्र बूथ है। बूथ जीता तो चुनाव जीता। उसे कोई हरा नहीं सकता है। संचालन छानवे विधानसभा क्षेत्र संयोजक जयप्रकाश उपाध्याय और अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संतोष दूबे ने किया। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह, अशोक शुक्ला, कृष्णकुमार जयशंकर तिवारी जयसिंह विपुल सिंह, गोपाल पांडेय, वरुण शुक्ला, आलोक, सतेंद्र त्रिपाठी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed